फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: मूल्यांकन ड्यूटी से गैरहाजिर 260 शिक्षकों को नोटिस जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। यूपी बोर्ड की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन कार्य में लापरवाही बरतने वाले 260 शिक्षकों के खिलाफ डीआईओएस अंजलि अग्रवाल ने सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। मूल्यांकन ड्यूटी से अनुपस्थित रहने पर सभी संबंधित शिक्षकों को नोटिस जारी कर तीन दिन के भीतर स्पष्टीकरण मांगा गया है।
विज्ञापन


डीआईओएस ने बताया कि मूल्यांकन केंद्रों पर निरीक्षण के दौरान यह पाया गया कि कई शिक्षक बिना पूर्व सूचना के अनुपस्थित रहे, जिससे मूल्यांकन कार्य प्रभावित हुआ। विभाग ने इसे गंभीरता से लेते हुए तत्काल कार्रवाई की है।
उन्होंने सभी शिक्षकों को निर्देश दिया है कि वे समय से मूल्यांकन केंद्रों पर उपस्थित होकर अपनी जिम्मेदारी निभाएं। चेतावनी दी गई है कि निर्धारित समय में संतोषजनक जवाब न देने पर संबंधित शिक्षकों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी। डीआईओएस ने कहा कि मूल्यांकन कार्य अत्यंत महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें