फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी बोर्ड: तीसरे दिन 20,221 कॉपियाें का हुआ मूल्यांकन

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। जनपद में यूपी बोर्ड परीक्षाओं की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य दो केंद्रों पर जारी है। तीसरे दिन 20,221 कॉपियों की जांच की गई। हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की कॉपियों के मूल्यांकन के लिए 1017 शिक्षकों की ड्यूटी लगाई गई है।
विज्ञापन


शुक्रवार को जनपद के राजकीय रजा इंटर कॉलेज और राजकीय मुर्तजा इंटर कॉलेज पर शुरू हुए मूल्यांकन कार्य को पारदर्शी और निष्पक्ष बनाने के लिए शिक्षा विभाग की ओर से सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।दोनों केंद्रों पर स्टेटिक और सेक्टर मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है।
पहले और दूसरे दिन जहां कॉपियों के मूल्यांकन की गति धीमी थी तो वहीं तीसरे दिन 20,221 कॉपियों को जांचा गया। डीआईओएस ने बताया कि उत्तर पुस्तिकाएं धीरे-धीरे केंद्रों पर पहुंच रही हैं और जल्द ही सभी कॉपियां उपलब्ध हो जाएंगी। आंकड़ों के अनुसार इस बार हाईस्कूल की 86,652 और इंटरमीडिएट की 1,35,480 कॉपियों का मूल्यांकन किया जाना है। इसके लिए पर्याप्त संख्या में परीक्षकों की ड्यूटी लगाई गई है। इंटरमीडिएट के लिए 359 और हाईस्कूल के लिए 658 शिक्षकों को मूल्यांकन कार्य में लगाया गया है। कॉपियाें का मूल्यांकन सीसीटीवी की निगरानी में कराया जा रहा है।
विज्ञापन





तीसरे दिन 20,221 कॉपियाें को जांचा गया। उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में कराया जा रहा है। सुरक्षा को लेकर दोनों केंद्रों पर पुलिस बल की तैनाती की गई है।
विज्ञापन




- अंजलि अग्रवाल, डीआईओएस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें