फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे की जमीन पर कब्जा करने में 150 को नोटिस जारी

Fri, 18 Nov 2016 12:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर 
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

नेशनल हाईवे बाईपास की जमीन पर कब्जा करने वाले 150 लोगों को नोटिस जारी कर अतिक्रमण हटाने के आदेश जारी किए गए हैं। अतिक्रमण न हटाए जाने पर हाईवे अथारिटी के कर्मचारी अब  बुलडोजर चलाने की तैयारी कर रहे हैं। इसके लिए डीएम और एसपी को भी पत्र लिखकर अवगत कराया जा चुका है।

नेशनल हाईवे पर लगातार चौड़ीकरण का काम चल रहा है। कुछ समय के लिए काम बंद हो गया था। इस दौरान नेशनल हाईवे 181  पसियापुर से लेकर शहजादनगर थाना क्षेत्र से आगे तक पड़ी जमीन पर वहां के रहने वाले लोगों ने उस सरकारी जमीन पर खोखे रखकर अतिक्रमण कर लिया। इसके अलावा कुछ लोगों ने चाय, खाना-खिलाने का  होटल खोलकर उस पर पूरी तरह से कब्जा कर लिया। मामले की जानकारी मिलने पर हाईवे के लोगों ने निरीक्षण करके  वहां के लोगों को सामान हटाने के आदेश जारी किए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद भी लोग नहीं माने। उसके बाद हाईवे की ओर से करीब डेढ़ सौ लोगों को एक माह पहले नोटिस भी जारी किए गए। उसके बाद भी लोगों  ने वहां से अतिक्रमण नहीं हटाया। इसके बाद डीएम-एसपी को पत्र लिखकर फोर्स का सहयोग मांगा गया है। जल्द  ही पुलिस की  व्यवस्था  हो जाने के बाद हाईवे के अधिकारियों द्वारा बुलडोजर चलवाकर सरकारी जमीन का  को कब्जा मुक्त कराया जाएगा।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें