फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रथम चरण के लिए नामांकन आज से

Sun, 27 Sep 2015 11:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला और क्षेत्र पंचायत सदस्यों के प्रथम चरण के चुनाव के लिए सोमवार से को नामांकन पत्र दाखिल करने का काम शुरू हो रहा है। प्रथम चरण के चुनाव के लिए नामांकन पत्र सोमवार और मंगलवार को दाखिल होंगे। जिला पंचायत सदस्य के चुनाव के लिए नामांकन पत्र कलेक्ट्रेट में सिटी मजिस्ट्रेट के पास जमा होंगे।
विज्ञापन



वहीं, क्षेत्र पंचायत सदस्य के लिए नामांकन पत्र संबंधित क्षेत्र पंचायत के मुख्यालय पर जमा होगा। गौरतलब है कि प्रदेश के 74 जिलों में जिला और क्षेत्र पंचायत सदस्यों का चुनाव कराने के कार्यक्रम का एलान प्रदेश चुनाव आयोग ने कर दिया है। ये चुनाव चार चरणों में कराए जाएंगे। प्रथम चरण का चुनाव नौ अक्तूबर को होना है।


उसके लिए नामांकन सोमवार से शुरू हो रहा है। सोमवार और मंगलवार को प्रथम चरण के चुनाव के लिए नामांकन पत्र दाखिल किया जाएगा। जिला पंचायत सदस्य के नामांकन पत्र कलेक्ट्रेट में सिटी मजिस्ट्रेट के कक्षा में जमा होगा। वहीं, क्षेत्र पंचायत सदस्य के नामांकन पत्र संबंधित क्षेत्र पंचायत के मुख्यालय पर जमा किया जाएगा।
विज्ञापन



नामांकन के प्रशासनिक अधिकारियों ने तैयारी शुरू कर दी है। नामांकन की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए एडीएम एमपी सिंह ने कलेक्ट्रेट में अधिकारियों के साथ मीटिंग की। उन्होंने बताया कि नामांकन के दौरान आचार संहिता का पालन कराया जाएगा। जुलूस के साथ नामांकन स्थल पर पूरी तरह से पाबंदी होगी।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें