फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्लाक प्रमुख के लिए नामांकन आज से

Thu, 04 Feb 2016 11:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
ब्लाक प्रमुख पद के लिए नामांकन दाखिल करने का काम शुक्रवार को होगा। ब्लाक कार्यालयों में होने वाली नामांकन प्रक्रिया के लिए पुलिस और प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। राज्य निर्वाचन आयोग ने ब्लाक प्रमुख पद के लिए पिछले दिनों कार्यक्रम घोषित किया था। तय कार्यक्रम के मुताबिक नामांकन-पत्र दाखिल करने का काम शुक्रवार को होगा।
विज्ञापन



गुरुवार को नामांकन-पत्रों की बिक्री हुई और नामांकन दाखिल कराने के लिए तैयारियां भी चलती रही। नामांकन शुक्रवार सुबह 11 बजे से शुरू होगा। दोपहर तीन बजे तक नामांकन दाखिल किए जाएंगे। इसके बाद ब्लाक कार्यालयों में नामांकन-पत्रों की जांच होगी।


नामांकन दाखिल करने के दौरान किसी भी तरह की कोई गड़बड़ी न हो इसके लिए पुलिस-प्रशासन की ओर से सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। ब्लाक कार्यालयों में सुबह से ही पुलिस तैनात रहेगी। नामांकन-पत्रों की जांच का काम देर शाम पूरा हो जाने के बाद ये तय होगा कि कितने नामांकन-पत्र वैद्य पाए गए।
विज्ञापन



ब्लाक कार्यालयों में बैरीकेडिंग भी कराई जा रही है। गुरुवार को ब्लाक कार्यालयों में होने वाली नामांकन प्रक्रिया के लिए अफसरों ने भी मौका मुआयना किया। जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह ने सभी एआरओ को निर्वाचन प्रक्रिया पूरी तरह शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें