फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉक्टर के बंद घर से आठ लाख की चोरी

Thu, 04 Feb 2016 11:13 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली थाना क्षेत्र में बंद पड़े डॉक्टर के घर को चोरों ने निशाना बना लिया। चोर मकान के ताले तोड़कर नगदी और जेवर समेत करीब आठ लाख का माल समेट ले गए। वापस आने पर चोरी का पता चला। पुलिस को तहरीर दी गई है। कोतवाली थाना क्षेत्र के बाजार अब्दुला गंज निवासी आमिर डॉक्टर हैं।
विज्ञापन



दो दिन पहले वो परिवार के साथ अमरोहा शादी में शामिल होने गए थे। घर में ताले पड़े थे। रात में चोरों ने डॉक्टर के घर को निशाना बना लिया। चोर ताले तोड़कर घर के अंदर घुस गए। मकान से नगदी, जेवर समेत करीब आठ लाख का माल समेट ले गए। बुधवार रात परिवार के लोग जब वापस आए तो उनकी नजर टूटे ताले पर पड़ी।


परिवार के घर में गए तो सारा सामान बिखरा पड़ा था। नगदी और जेवर गायब थे। चोरी की खबर मिलने पर आसपास के लोग भी एकत्र हो गए। उन्होंने पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाए। मोहल्ले के लोगों का कहना था कि शहर में अपराध बढ़ रहे पर पुलिस कुछ नहीं कर रही है।
विज्ञापन



गुरुवार को पीड़ित परिवार कोतवाली पहुंचा और तहरीर दी। डॉक्टर के मुताबिक चोर चार लाख रुपये नगद, हीरे की अंगूठी, पंद्रह तोले सोने के जेवर समेत आठ लाख का माल समेट ले गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें