फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधूरी तैयारियों से भाजपा प्रत्याशी ने कराया नामांकन, नोटिस

Sun, 22 Jan 2017 12:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो / रामपुर
विज्ञापन
रामपुर कलक्ट्रेट में एआरओ को अपना नामांकन पत्र सौंपते चमरौवा से भाजपा प्रत्याशी मोहन कुमार लोधी।
विज्ञापन

विज्ञापन

एमएलए बनने का ख्वाब लेकर निकले चमरौवा से भाजपा प्रत्याशी मोहन कुमार लोधी नामांकन कराने अधूरी तैयारियों के संग जा पहुंचे। लाव लश्कर के साथ कलक्ट्रेट में पहुंचे भाजपा प्रत्याशी ने नामांकन तो कराया, लेकिन चुनाव आयोग द्वारा निर्धारित संपत्ति एवं आपराधिक रिकार्ड का ब्योरा देने के लिए निर्धारित शपथ पत्र लेकर नहीं पहुंचे, जिस पर निर्वाचन अधिकारी ने उन्हें नोटिस थमा दिया। नोटिस में उन्हें नामांकन के आखिरी दिन तक शपथ पत्र दाखिल करने के निर्देश जारी किए गए हैं।      
विधानसभा चुनाव के लिए चुनावी दंगल शुरू हो चुका है।

नामांकन प्रक्रिया का शनिवार को दूसरा दिन था। दूसरे दिन चमरौवा से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी मोहन लोधी लाव लश्कर के साथ नामांकन कराने कलक्ट्रेट पहुंचे। उन्होंने चमरौवा विधानसभा क्षेत्र के निर्वाचन अधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह को नामांकन पत्र सौंपा। नामांकन पत्र के साथ मोहन ने फार्म 26 जमा नहीं किया। इसके तहत इस फार्म में शपथ पत्र दिया जाता है, जिसमें प्रत्याशी का पूरा विवरण होता है। फार्म 26 न होने के बाद निर्वाचन अधिकारी ने उनको नोटिस जारी कर नामांकन के दूसरे प्रपत्र को नामांकन के आखिरी दिन तक जमा कराने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मोहन पहली दफा चुनावी दंगल में अपनी किस्मत अजमा रहे हैं। इस मौके पर क्षेत्रीय महामंत्री सूर्य प्रकाश पाल, जिलाध्यक्ष सुरेश चंद्र गंगवार, अभय गुप्ता, राजू शर्मा, राजू सुमन, अनुज सक्सेना, मनीष कुमार लोधी आदि मौजूद रहे। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें