फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले दिन प्रधानी के 641 पर्चे दाखिल

Tue, 17 Nov 2015 12:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
पहले चरण में होने वाले मतदान के लिए सोमवार से चमरौवा और शाहबाद में नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई। भारी अव्यवस्थाओं के बीच शुरू हुई नामांकन प्रक्रिया के तहत देर शाम तक ब्लाक दफ्तरों पर पर्चा दाखिल करने के लिए उम्मीदवारों की भीड़ डटी रही।
विज्ञापन



दिनभर में दोनों ब्लाकों में प्रधानी पद के लिए 641 पर्चे दाखिल किए गए,जबकि सदस्य पद के लिए 357 पर्चे दाखिल किए। इस तरह पहले दिन कुल 998 पर्चे दाखिल किए गए। इस दौरान ब्लाक दफ्तरों में अफरातफरी का माहौल कायम रहा। प्रधानी पद के लिए पहले चरण में चमरौवा और शाहबाद में 28 नवंबर को मतदान होना है।


इसके लिए सोमवार से नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई। चमरौवा और शाहबाद के ब्लाक कार्यालयों में नामांकन दाखिल कराने के लिए सुबह से ही उम्मीदवार अपने समर्थकों के संग नारेबाजी करते पहुंचते रहे। इस दौरान यहां का माहौलकाफी गर्म रहा।
विज्ञापन



सुबह आठ बजे से शुरू हुई नामांकन प्रक्रिया शाम पांच तक चली,लेकिन देर शाम तक यहां ब्लाक दफ्तरों के आगे प्रत्याशियों व उनके समर्थकों की भीड़ डटी रही,जिससे अफसरों के हाथ पांव फूले रहे। चमरौवा विकास खंड कार्यालय में निर्वाचन अधिकारी डा.चमन लाल की देखरेख में नामांकन प्रक्रिया शुरू हुई।


यहां दिन भर चली नामांकन प्रक्रिया के तहत लोगों ने परचे दाखिल करने का काम शुरू किया गया। इस दौरान ब्लाक दफ्तर पर गहमागहमी रही। दिन भर चली नामांकन प्रक्रिया के बाद देर शाम निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि प्रधानी पद के लिए कुल 376 नामांकन पत्र दाखिल किए गए हैं।


शाहबाद प्रतिनिधि के अनुसार विकास खंड कार्यालय में नामांकन पत्र दाखिल करने का काम सोमवार को शुरू हो गया। दिन भर चली नामांकन प्रक्रिया के तहत यहां भारी गहमागहमी रही। देर शाम निर्वाचन अधिकारी आरएस कुशवाह ने बताया कि पहले दिन यहां पर प्रधानी पद के लिए 265, जबकि सदस्य पद के लिए 132 ने नामांकन दाखिल किए हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें