फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फूलों से महक उठी महर्षि वाल्मीकि की शोभायात्रा

Tue, 17 Nov 2015 12:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर में आदि धर्म समाज की ओर से सोमवार को महर्षि वाल्मीकि जयंती के मौके पर शोभायात्रा निकाली गई। इस दौरान नागरिकों ने पुष्पवर्षा कर यात्रा का स्वागत किया। वहीं, महर्षि के जयकारे से शोभायात्रा गुंजायमान रही। महर्षि वाल्मीकि जयंती के मौके पर लोग नगर के मोहल्ला भट्टी टोला स्थित वाल्मीकि मंदिर में एकत्र हुए।
विज्ञापन



इस दौरान विधायक संजय कपूर, वीर नवीन राही, वीर राजेश रत्न व अध्यक्ष सरजू मेघनाथ ने धार्मिक ध्वज दिखाकर शोभायात्रा का शुभारंभ किया। अध्यक्ष सरजू मेघनाथ के नेतृत्व में भगवान वाल्मीकि की विशाल शोभायात्रा शाम चार बजे शुरू हुई। शोभायात्रा में सबसे आगे भगवान राम का घोड़ा पकडे़ लवकुश चल रहे थे।


इसके पीछे महर्षि वाल्मीकि की सुसज्जित सवारी थी। पवन पुत्र हनुमान, कमल के फूल पर विराजमान महर्षि वाल्मीकि, राधा कृष्ण आदि की सुसज्जित झांकियां व गौरा-पार्वती का नृत्य आकर्षण का केंद्र था। शोभायात्रा सिनेमा रोड, मुख्य चौराह, डाम कालौनी, टांडा हुरमतनगर, लक्ष्मीनगर होती हुई पुन: वाल्मीकि मंदिर पर पहुंचकर संपन्न हो गई।
विज्ञापन



यहां भजन कीर्तन भी हुआ। इसके बाद रात में भंडारे का भी आयोजन किया गया। शोभायात्रा में सरजू सरन, रामसरन फौजी, शिवम सरन, राधेश्याम, अनिल, सुरजीत, रामसरन फौजी, इंद्रेश कुमार, सुनील, सोनू चौधरी, आमति, दीपक, विश्वनाथ, राधेलाल, बब्लू, राधेश्याम, परवेश वाल्मीकि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें