फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामपुर में नहीं होगा यूपी बोर्ड परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। लॉकडाउन के बीच यूपी बोर्ड परीक्षा की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन मंगलवार से शुुरु नहीं होगा। शिक्षकों के विरोध में शिक्षा विभाग बैकफुट पर आ गया और सिर्फ ग्रीन जोन में ही मूल्यांकन करने के निर्देश जारी कर दिए। देर शाम जारी हुए आदेश के तहत ओरेंज एवं रेड जोन में मूल्यांकन के लिए अलग से दिशा निर्देश जारी जाएंगे।
विज्ञापन

यूपी बोर्ड परीक्षा संपन्न होने के बाद 16 मार्च से उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन शुरु हो गया था। इसके लिए जिले में दो मूल्यांकन केंद्र बनाए गए थे, जिसमें राजकीय रजा इंटर कालेज में इंटरमीडिएट एवं राजकीय मुर्तजा इंटर कालेज में हाईस्कूल की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया जा रहा था, लेकिन कोरोना वायरस के संक्रमण के मद्देनजर प्रदेश में लॉकडाउन हो गया। ऐसे में तमाम निजी संस्थानों के साथ ही सरकारी कामकाज भी बंद हो गए थे। मूल्यांकन भी रोक दिया गया था। तभी से मूल्यांकन का काम रूका हुआ था, जो अब पांच मई यानी मंगलवार से शुरु करने के आदेश जारी किए गए थे। लेकिन, उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ, वित्तविहीन शिक्षक संघ समेत तमाम शिक्षकों के गुटों ने मूल्यांकन का विरोध शुरु कर दिया था। वे लगातार मांग कर रहे थे कि रेड जोन में मूल्यांकन काम शुरु न कराया जाए, जिसके बाद शिक्षा विभाग ने बैकफुट पर आते हुए आदेश वापस ले लिया है। सोमवार देर शाम मूल्यांकन को लेकर नए सिरे से आदेश जारी किए गए। इसमें कहा गया था कि सिर्फ ग्रीन जोन वाले जनपदों में ही मूल्यांकन किया जाए। रेड एवं ओरेंज जोन में यह मूल्यांकन शुरु न किया जाए। इसके लिए अलग से आदेश जारी किए जाएंगे। उसी के अनुरूप तैयारी की जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें