फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन 3.0 : दोपहर बाद उठ गए शराब की दुकानों के शटर, तो उमड़ी भीड़

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। लंबे अर्से से बंद शराब की दुकानों के शटर खुले तो लोगों की भीड़ लग गई। दुकानों के बाहर शराब लेने वालों की लंबी-लंबी लाइनें लग गईं। आलम यह था कि सोशल डिस्टेंसिंग को लेकर जारी सरकार के आदेश की भी धज्जियां उड़ गईं। ऐसे में पुलिस कर्मियों ने शराब की दुकानों पर भीड़ को नियंत्रित किया।
विज्ञापन

कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए सरकार ने संपूर्ण लॉकडाउन लागू किया है। इसके तहत सभी गतिविधियों पर रोक थी। दुकानें भी बंद थीं। सोमवार से लॉकडाउन का तीसरा चरण शुरू हो गया। ऐसे में सरकार ने लोगों को राहत देते हुए लॉकडाउन में ढील देने के आदेश जारी किए थे। ग्रीन, ऑरेंज और रेड जोन में आवश्यक सेवाओं से जुड़ी दुकानें सशर्त खोलने के लिए कहा गया था। रविवार को जिलाधिकारी ने यह स्पष्ट किया था कि रामपुर में किसी भी तरह की ढील नहीं दी जाएगी। किन्तु, सोमवार को दोपहर बाद जिलाधिकारी ने शराब की दुकानें खोलने के आदेश दे दिए। दोपहर बाद शराब की सभी दुकानों के शटर उठ गए। इसके बाद तो लोगों की भीड़ उमड़ आई। सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ाते हुए लोग शराब खरीदने में जुट गए। दुकानों के आगे लंबी-लंबी कतारें लग गईं, जहां अपना नंबर आने के बाद लोगों ने शराब खरीदी। कुछ स्थानों पर शराब को लेकर भीड़ होने की वजह से हंगामा भी हुआ। एक-एक व्यक्ति ने शराब की पेटी, बोतलें बड़ी तादाद में खरीदीं। लोगों को डर है कि कहीं फिर दुकानें बंद हो गईं, तो किसी भी तरह से दिक्कत नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें