फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शनिवार को राहत भरी खबर, संक्रमित की संख्या आई शून्य

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। जिले में शनिवार को राहत भरी खबर आई है। शनिवार को आई स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट में संक्रमित की संख्या शून्य रही। इसके बाद जिले में इस लहर में अब तक कुल 2966 मामले सामने आ चुके हैं। शनिवार की रिपोर्ट के बाद जिले में सक्रिय मामले मात्र तीन रह गए हैं।
विज्ञापन

जिले में 19 दिसंबर को इस लहर का पहला कोरोना संक्रमण का मामला सामने आया था। इसके बाद लगातार संक्रमितों की आंकड़ा बढ़ रहा है। दो माह में संक्रमितों की संख्या तीन हजार के पास पहुंच गई है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से पोर्टल पर अब तक पांच लोगों की मौत अपलोड की जा चुकी हैं। वहीं, जिले मे शुक्रवार को एक बार फिर एक नया कोरोना संक्रमण का मामला सामने आया था। लेकिन, शनिवार को एक बार फिर राहत भरी खबर आई। शनिवार को आई रिपोर्ट में संक्रमितों की संख्या शून्य आई है। शनिवार की रिपोर्ट के बाद जिले में इस लहर में अब तक 2966 मामलों की पुष्टि हो चुकी है जबकि, जिले में सक्रिय मामले तीन रह गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें