रामपुर। जिले में बुधवार को राहत भरी खबर आई। बुधवार को नए कोरोना संक्रमित की संख्या शून्य आई है। इसके बाद जिले में इस लहर में अब तक कुल 2965 मामले सामने आ चुके हैं जबकि, सक्रिय मामले पांच हैं।
जिले में 19 दिसंबर को इस लहर का पहला कोरोना संक्रमण का मामला सामने आया था। इसके बाद लगातार संक्रमितों की आंकड़ा बढ़ रहा है। दो माह में संक्रमितों की संख्या तीन हजार के पास पहुंच गई है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से पोर्टल पर अब तक पांच लोगों की मौत अपलोड की जा चुकी हैं। लेकिन, जिले मे रविवार और सोमवार को राहत भरी खबर आई थी। लेकिन, मंगलवार को एक बार फिर दो कोरोना संक्रमण के मामले सामने आए थे। वहीं, बुधवार को एक बार फिर संक्रमितों की संख्या शून्य आई है। बुधवार की रिपोर्ट के बाद जिले में इस लहर में अब तक 2965 मामलों की पुष्टि हो चुकी है। जबकि, जिले में सक्रिय मामले पांच हैं।