फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामपुर में 97 दिन बाद नहीं मिला कोरोना संक्रमण का कोई नया मामला

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर के घातक दौर के बाद अब राहत का सिलसिला चल रहा है। शुक्रवार को जिले में किसी भी नए कोरोना संक्रमित की पुष्टि नहीं हुई है। जिले में नए कोराना संक्रमित 97 दिन बाद शून्य पाए गए हैं। वहीं अब जिले में कोविड अस्पताल में भी कोई संक्रमित भर्ती नहीं है। हालांकि इन स्थितियों में भी तीसरी लहर की आशंका को देखते हुए लोगों को सावधानी बरतने के साथ कोविड-19 गाइउलाइन का पालन करना बेहद जरूरी है।
विज्ञापन

जिले में मार्च माह के अंतिम सप्ताह से लेकर मई मध्य तक कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर में बड़ी संख्या में नए संक्रमित सामने आए थे और कई संक्रमितों की मौत हुई थी। जिले में कोरोना की पहली लहर से लेकर अब तक सरकारी आंकड़ों के मुताबिक 146 संक्रमितों की मौत हो चुकी है। अप्रैल से लेकर मई तक को जिले में कई दिन नए संक्रमितों का आंकड़ा सौ से अधिक रहा। जिसमें मई माह में एक मई और सात मई को एक ही दिन में नए मामले 420 पाए गए थे। इसके बाद लॉकडाउन लगने के बाद हालातों पर काबू पाया जा सका और मई माह के अंत से नए संक्रमितों की संख्या में कमी होने लगी। शुक्रवार को जारी रिपोर्ट में नए संक्रमितों की संख्या शून्य है। इससे पहले 19 मार्च को जिले में नए संक्रमितों की संख्या शून्य थी। यानि जिले में 97 दिन बाद एक बार फिर राहत भरी खबर मिली है। जिले में अब कोविड अस्पताल में भी कोई संक्रमित भर्ती नहीं है। संक्रमित होम आइसोलेशन में हैं या अन्य जनपदों में भर्ती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें