रामपुर। शुक्रवार को जिले में 22 ग्रामीण क्षेत्रों के क्लस्टर समेत 56 केंद्रों पर टीकाकरण किया गया। जिसमें कुल 4562 लोगों ने टीका लगवाया। इसमें जिला अस्पताल में बनाए गए महिला विशेष बूथ पर 70 महिलाओं ने टीका लगवाया। जबकि 12 साल से कम आयु वाले बच्चों के अभिभावकों के लिए बनाए गए बूथ पर भी 70 लोगों ने टीका लगवाया।
शुक्रवार को 18 से 44 साल आयु वाले 3011 लोगों पहली और एक व्यक्ति ने दूसरी डोज ली। इसके साथ ही 45 से 60 साल आयु वाले 1021 लोगों ने पहली और 236 लोगों ने दूसरी डोज ली। साठ साल से अधिक आयु वाले 174 लोगों ने पहली और 116 लोगों ने दूसरी डोज ली। इसके साथ ही 3 फ्रंटलाइन वर्कर ने दूसरी डोज ली। संवाद