फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोटबंदी ः बैंकों में ‘नो कैश’ पर भड़की पब्लिक, हंगामा

Tue, 06 Dec 2016 12:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो /रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

कहीं हंगामा तो कहीं मारपीट की नौबत। दिनभर का इंतजार फिर भी निराशा मिली। यह नजारा था छुट्टी के बाद सोमवार को खुले बैंकों का। कई बैंक तो बिना कैश के ही खुले, जिसके चलते लोगों को मायूस होकर लौटना पड़ा और जहां पर कैश था, वहां जमकर धक्कामुक्की हुई। 

रविवार की छुट्टी के बाद सोमवार को बैंक खुले थे। सुबह से ही बैंकों के आगे लोगों की कतार लगनी शुरू हुई और सुबह दस बजे तक कतार इतनी लंबी होती चली गईं कि लोग सड़कों तक आ गए। सुबह दस बजे बैंकों ने अपना कामकाज शुरू किया। सुबह से कतार में लगे लोगों को एक-एक कर कैश जमा और निकालने का काम शुरू किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोपहर 12 बजे भी काफी भीड़ देखी गई। शाम छह बजे तक कतार लगी हुई थी और लोग अपनी बारी का इंतजार कर रहे थे। कई दफा यहां पर धक्कामुक्की हुई और कई दफा लोग आपस में भिड़ते हुए नजर आए। ज्यादातर बैंकों के यही हालात रहे। कई बैंकों ने तो सुबह से ही नो कैश के बोर्ड लगवा दिए गए, जिसकी वजह से उनको काफी मायूसी हुई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें