फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक बार फिर परिजनों से बढ़ी दूरी, जेल में बंदियों से मिलाई बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। कोरोना संक्रमण की बढ़ती रफ्तार को देखते हुए जेल प्रशासन ने कैदियों की परिजनों से मुलाकात पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी है। अब कैदियोें की परिजनों से होने वाली मुलाकात नहीं हो सकेगी। इसके पहले भी करीब डेढ़ साल तक यह मुलाकात बंद रही थी। अगस्त महीने में मुलाकात दोबारा प्रारंभ कराई गई, लेकिन पांच माह बाद फिर से संक्रमण बढ़ने पर रोक लग गई है।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण की संभावित तीसरी लहर के बढ़ते मामलों को लेकर प्रदेश सरकार ने सतर्कता बरतने के निर्देश जारी किए हैं। इसके चलते नई गाइड लाइन जारी कर दी गई है। रात्रि कालीन कर्फ्यू भी लगाया गया है। शासन ने कारागार में ओमिक्रॉन की रोकथाम के लिए बंदियों से मुलाकात बंद करने के निर्देश दिए हैं। जिला कारागार में इस समय 1200 बंदी हैं।
क्षमता से कई गुना बंदी होने के चलते यहां संक्रमण फैलने का खतरा ज्यादा रहता है। इन हालातों को देखते हुए जेल प्रशासन पहले से ही सतर्क हो गया है। कैदियों का बाहरी लोगों से पूरी तरह संपर्क काटने के लिए मुलाकातियों पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाने का फैसला किया गया है। शासन के निर्देश आने के बाद जेल प्रशासन ने रोक लगा दी है। इस आदेश के बाद अब किसी भी बंदी की मुलाकात नहीं कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें