फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मायके आई नवविवाहिता ने फंदे पर झूलकर दी जान, पति समेत तीन पर रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
मसवासी। नगर के एक मोहल्ले में मायके से आई विवाहिता ने फंदे पर लटक जान दे दी। मायकों वालों का आरोप है कि दहेज की मांग को लेकर ससुरालजनों के तानों और उत्पीड़न से तंग आकर विवाहिता ने आत्मघाती कदम उठा लिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर विवाहिता के पिता की तहरीर पर पति-ससुर समेत तीन ससुरालियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला भूबरा निवासी केवल सिंह ने अपनी बेटी सुमन(25) की शादी शहजादनगर थाना क्षेत्र के मडैया उदयराज निवासी शिव कुमार पुत्र हरी सिंह के साथ 6 मार्च को की थी। मायके पक्ष के लोगों का आरोप है कि सुमन के ससुर हरि सिंह दहेज से संतुष्ट नहीं थे और लगातार दहेज में और रुपयों की मांग कर रहे थे। इसको लेकर ससुराली सुमन पर ताने कसने के साथ ही परेशान कर रहे थे। जिस पर सुमन 10 मार्च को अपने मायके आ गई। जहां उसने पूरी बात अपने पिता केवल सिंह और भाई धर्मेंद्र को बताई। जिस पर परिजनों ने सब कुछ ठीक हो जाने का आश्वासन दिया। इसके बाद बुधवार रात करीब 9 बजे सुमन खाना खाकर अपने कमरे में सोने चली गई और रात में ही उसने अपने दुपट्टे का फंदा बनाकर पंखे पर लटक गई। आहट होने पर जब उसके पिता कमरे पर पहुंचे तो बेटी को फंदे पर झूलता देख उनकी चीख निकल गई। पिता की चीख सुनकर भाई धर्मेंद्र समेत परिवार के अन्य सदस्य भी मौके पर आ गए और कोहराम मच गया। परिजनों की चीख पुकार पर मोहल्ले के लोग एकत्र हो गए और उसके शव को फंदे से नीचे उतारा गया। गुरुवार की सुबह सूचना मिलने पर स्वार सीओ धर्म सिंह मार्छाल और स्वार कोतवाल रूम सिंह बघेल मौके पर पहुंचे और शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा। मामले में सुमन के पिता केवल सिंह की तहरीर पर सुमन के पति शिव कुमार, सास राजवती और ससुर हरि सिंह के खिलाफ नामजद दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें