फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर्षोल्लास के साथ मनाया गया महाशिवरात्रि पर्व

विज्ञापन
रामपुर के भमरौआ मंदिर में महा शिवरात्रि पर जलाभिषेक करने को उमड़ी भीड़।संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : RAMPUR
विज्ञापन
स्वार/पटवाई/शाहबाद/दढ़ियाल/रामपुर। गुरुवार को जिले भर में महाशिवरात्रि पर्व धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कांवड़ियों और श्रद्धालुओं ने गंगाजल और दूध से शिवालयों में अभिषेक किया। इस दौरान भगवान के शिव के उद्घोषों से मंदिर परिसर व आसपास का क्षेत्र गुंजायमान रहा। महाशिवरात्रि पर्व के अवसर पर स्वार में शिव शोभायात्रा भी निकाली गई। वहीं मंदिरों के आसपास पुलिस बल भी तैनात रहा।
विज्ञापन

जिले के एतिहासिक भमरौआ, पंजाबनगर और रठौंडा स्थित शिव मंदिरों में सुबह से दोपहर तक श्रद्धालुओं और कांवड़ियों की भीड़ रही। शिवभक्तों ने शिवालयों में बेलपत्र, धतूरा, गंगाजल, दूध, मिष्ठान और फल अर्पित कर पूजन किया। स्वार में शिव शोभायात्रा धूमधाम से निकाली गई। शोभायात्रा में देवी-देवताओं की झांकियां देखकर लोग मुग्ध हो गए। जगह-जगह झांकियों पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। शोभायात्रा मोहल्ला खास स्वार बड़ा प्राचीन शिव मंदिर से प्रारंभ हुई। यहां से मुख्य मार्ग से होती हुई कोतवाली मार्ग, सैनी मोहल्ला, पंजाबी कॉलोनी, स्वार खास, चक स्वार, वाल्मीकि बस्ती से होते हुए प्राचीन शिव मंदिर पर जाकर समाप्त हुई। शिव शोभायात्रा में भगवान शंकर, श्रीराम, लक्ष्मण जी, मां काली, हनुमान, लव-कुश आदि की झांकियों ने नगरवासियों के मन को मोह लिया। शिव बारात में चंदौसी से आये भगवान शंकर, राधा-कृष्ण, मां काली की झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। झांकियों में शंकर-पार्वती और राधा-कृष्ण के नृत्य को काफी सराहा गया। श्रद्धालुओं ने जगह-जगह पुष्प वर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया और शोभायात्रा में चल रहे लोगों को जलपान भी कराया। शोभायात्रा संचालन व आयोजन में धर्मेंन्द्र शर्मा, अनिल भारद्वाज, गजेंद्र शर्मा, अर्जुन शर्मा, रामौतार कुमुद, शिवौतार मन्नू, शंकर लाल राठौर, पंडित शिवओम शर्मा, जेके सिंह, गुंजन गुप्ता, राजीव वर्मा, महेंद्र सैनी, दिनेश कुमार, लक्ष्मीकांत सैनी आदि प्रमुख रहे। इस दौरान सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस क्षेत्राधिकारी धर्म सिंह मार्छाल, कोतवाल आरएस बघेल भारी पुलिस बल के साथ मौजूद रहे।

बादली स्थित प्राचीन शिव मंदिर में अपने परिवार के साथ जल अभिषेक करते हुए कांवरिया- फोटो : TANDA

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें