फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमकर थिरके, आतिशबाजी-धूमधड़ाका       

Mon, 02 Jan 2017 12:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर
विज्ञापन
रामपुर में नववर्ष के मौके पर कंट्री क्लब में थिरकते लोग। अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन

घड़ी की सुइयां रात 12 बजे जैसे ही एकाकार हुईं, वैसे ही जिले भर में धूमधड़ाका शुरू हो गया।  जगह-जगह आतिशबाजी की गई। लोगों ने अपने ढंग से नए साल का इस्तकबाल किया। इस दौरान कई स्थानों पर रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किए गए। यहां सभी ने जमकर लुत्फ उठाया। 

वर्ष 2016 को अलविदा कहने और 2017 का स्वागत करने के लिए जिले भर में कार्यक्रम हुए। इस दौरान होटलों व अन्य स्थलों पर रंगारंग कार्यक्रम हुए। शहर के जौहर रोड स्थित बांबे होटल में लायंस क्लब विराट की ओर से कार्यक्रम हुआ, जिसमें सदस्यों ने सपरिवार शिरकत कर कार्यक्रमों का आनंद लिया। इसके अलावा शहर के ओपल होटल, कंट्री क्लब में भी रंगारंग कार्यक्रम हुए। रात में 12 बजते ही गली-मुहल्लों में जश्न जैसा माहौल रहा। खूब आतिशबाजी की गई। ग्रामीण इलाकों में भी नए साल का स्वागत करने को रंगारंग कार्यक्रम हुए। होटलों में रंगारंग कार्यक्रम देर रात चले। रविवार सुबह होते ही लोगों ने एक दूसरे को नए साल की बधाई दी।
विज्ञापन


शुभकामनाएं देने का सिलसिला आधी रात से शुरू हो गया, जो दिन भर जारी रहा। सोशल साइट्स पर भी बधाई देने का सिलसिला चला। शाहबादनगर व ग्रामीण क्षेत्र में नववर्ष 2017 का हर्षोल्लास के साथ स्वागत किया गया। नगर में मेन मार्केट में रात के 12 बजते ही युवाओं ने जमकर आतिशबाजी छोड़ी। एक दूसरे को नववर्ष की मुबारकबाद दी। ग्रामीण क्षेत्र के ढकिया, मधुकर, खरसौल, टांडा गांवों में भी युवाओं ने नववर्ष के  मौके पर खूब धमाल मचाया।  नए साल का स्वागत आतिशबाजी से किया गया। इस दौरान नए साल के शुरु होते ही पटाखों की आवाज गूंज उठी।मिलक नगर एवं क्षेत्र में बीती आधी रात के बाद नए साल का नागरिकों ने आतिशबाजी से स्वागत किया। नए साल के आगाज होते ही पटाखों की आवाज गूंज उठी।

पूरे दिन नए साल को लेकर एक दूसरे को मैसेज एवं मिलकर शुभकामनाएं देने का सिलसिला चला। एक दूसरे के यहां मिठाई बांटी गई।नए साल के जश्न में डूबे छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक  कार्यक्रमों के जरिए रंगारंग प्रस्तुति की। क्षेत्र के श्री हीरालाल स्मारक  महाविद्यालय मेंहदीपुर में नववर्ष  छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक   कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कार्यक्रम का शुभारंभ कालेज के अध्यक्ष महेश राजपूत ने किया।  छात्र-छात्राओं ने नए साल की पूर्व संध्या पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।  छात्रों की प्रस्तुति ने दर्शकों का मन मोहा।
विज्ञापन


कार्यक्रम में कालेज  के   अध्यक्ष महेश राजपूत, प्रबंधक विशाल राजपूत, प्रिया, प्रीति जस, प्रीत  सिंह, शमीम, आकाश, अरमान, फैसल आदि थे।बिलासपुर।में नगर व क्षेत्र के तमाम युवा  अपनी अपनी टोली के साथ एक जनवरी मनाने के लिए नगर से दूर पहाड़ों  पर चले गए। शाम होते   ही नगर व क्षेत्र के होटल, ढाबों  पर युवा वर्ग की टोलियां जम गईं। युवाओं ने    जमकर जश्न मनाया तथा एक दूसरे  को नववर्ष की बधाईयां दीं। वहीं, लोगों ने बधाई देने के लिए फोन व सोशल  मीडिया का भी  सहारा लिया। उधर, पुलिस ने भी शराबियों की तलाश में रात तक  होटल व ढाबों पर  छापेमारी भी की। कोतवाली प्रभारी ने सभी होटल व ढाबे  स्वामियों को शराब न पिलाने को चेताया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें