फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘मुख्यमंत्री योगी की प्रशासन में कानून राज की मंशा पूरी करेंगे’

Sat, 29 Apr 2017 01:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो / रामपुर
विज्ञापन
नए जिलाधिकारी कार्य भार ग्रहण करते
विज्ञापन

विज्ञापन
शिव सहाय अवस्थी ने रामपुर डीएम की कुर्सी संभाल ली। नए डीएम ने पहले ही दिन अफसरों से मुलाकात कर विभागीय मीटिंग की और अपनी प्राथमिकता भी बताई। इस दौरान शहर भर का भ्रमण किया। डीएम ने साफ किया भ्रष्टाचार कतई बर्दाश्त नहीं होगा। यह भी कहा कि सीएम योगी कानून का राज चाहते हैं और वही कायम होगा। 

नए  जिलाधिकारी ने शुक्रवार की सुबह रामपुर पहुंचकर कार्यभार ग्रहण कर लिया। इस दौरान उन्होंने कलक्ट्रेट के सभी कार्यालयों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने साफ सफाई व्यवस्था पर जोर दिया। इसके बाद उन्होंने शहर भर का भ्रमण किया। बाद में शाम को उन्होंने मीडिया से भी बात की। 2011 बैच के आईएएस अफसर अवस्थी ने कहा कि सरकार की मंशा के अनुरूप जिला प्रशासन कार्य करते हुए जनपद में पूर्ण रूप से कानून व्यवस्था को बनाए रखना तथा भ्रष्टाचार को जड़ से समाप्त करना जिला प्रशासन की पहली प्राथमिकता होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि किसी भी कार्यालय में भ्रष्टाचार की शिकायतें प्राप्त होने पर जांच करायी जाएगी। भ्रष्टाचार पर नकेल के लिए कंट्रोल रूम स्थापित किया जाएगा। शिकायत प्राप्त होने पर सीधे शिकायतकर्ता से वार्ता कर तत्काल कार्यवाही करते हुए दोषियों को जेल की सलाखों पीछे डाला जाएगा। उन्होंने कहा कि कही भी अवैध खनन होने पर संबंधित विभाग के अफसरों पर कार्रवाई होगी।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें