टांडा। जमीयत उलेमा रामपुर की नई कार्यकारिणी के लिए शुक्रवार को टांडा स्थित मदरसा अलमअहदुल मुकद्दस लिलबनात में चुनावी प्रक्रिया सम्पन्न हुई। इस मौके पर बड़ी संख्या में जमीयत के सदस्य और जिम्मेदार लोग मौजूद रहे। पूरे चुनावी कार्य की निगरानी प्रांतीय पर्यवेक्षक मौलाना कासिम रज़ी कासमी ने की।
कार्यक्रम की शुरुआत मौलाना जलीस अहमद कासमी की कुरान पाठ से हुई। इसके बाद कारी रियासत ने नात प्रस्तुत की। इसके उपरांत मौलाना कासिम रज़ी कासमी ने सभा को संबोधित करते हुए जमीयत के कार्यों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने केंद्र स्तर पर चल रहे विभिन्न कार्यक्रमों और सेवाओं की जानकारी दी और बताया कि जमीयत हमेशा समाज के उत्थान और जरूरतमंदों की सहायता के लिए संकल्पित है।
चुनावी प्रक्रिया में मौलाना जहीरुल इस्लाम कासमी को सर्वसम्मति से जिलाध्यक्ष चुना गया, जबकि नावेदुज्ज़ ज़फर रहमानी को जिला महासचिव का दायित्व सौंपा गया। इसके अलावा मौलाना जलीस अहमद कासमी, मौलाना मोहम्मद इरफान कासमी, कारी रियासत और मौलाना यामीन लालपुर को उपाध्यक्ष चुना गया। मौलाना मोहम्मद फहीम कासमी और मौलाना मोहम्मद यामीन रामपुर को सचिव की जिम्मेदारी दी गई। अब्दुल वाजिद क़ुतुब को कोषाध्यक्ष तथा मास्टर मोहम्मद रेहान को सहायक कोषाध्यक्ष चुना गया।
चुनाव के दौरान कार्यकारिणी के अन्य सदस्य भी मौजूद रहे। जिनमें डॉ. असदज़फर रहमानी, मास्टर सईदु ज़फर रहमानी, मौलाना मो शौकत, मौलाना मो सादिक अली, मौलाना मोहम्मद सुलेमान, मौलाना मोहम्मद नफ़ासत अली, मौलाना एहसान लालपुर, हाजी अब्दुररशीद, हाजी गोहर अली, मौलाना मोहम्मद आमिर और जुनैदुल ज़फर रहमानी शामिल रहे।
नई कार्यकारिणी का गठन होने के बाद जिलाध्यक्ष मौलाना जहीरुल इस्लाम कासमी ने कहा कि जमीयत हमेशा कमजोर और जरूरतमंद तबके की आवाज बनी है। महासचिव नावेदुज्ज़ ज़फर रहमानी ने भी कहा कि संगठन की गतिविधियों को और मजबूती दी जाएगी तथा शिक्षा और सामाजिक कार्यों पर विशेष ध्यान केंद्रित किया जाएगा।