फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: जमीनी के विवाद में भतीजे ने ताऊ को मारी गोली, हालत गंभीर

Sat, 04 Apr 2026 11:11 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। कोतवाली क्षेत्र में शनिवार दोपहर खेत में मेड़ डाल रहे एक किसान को उसके भतीजे ने जमीनी विवाद के दौरान गोली मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया, लेकिन परिजन उसे रुद्रपुर के एक अस्पताल ले गए हैं।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी जीत सिंह के अनुसार उत्तराखंड के जिला नैनीताल के थाना मुखानी के आरटीओ पांडे निवाड़ी निवासी प्रेम सिंह (60) के पिता की ग्राम गुलड़िया टयूला में करीब 24 एकड़ जमीन है। तीनों भाइयों प्रेम सिंह, कुलदीप सिंह और गुरविंद्र सिंह को बंटवारे में आठ-आठ एकड़ जमीन मिली थी। बंटवारे के बाद भी जमीन को लेकर विवाद चल रहा था।
शनिवार दोपहर करीब एक बजे प्रेम सिंह अपने पुत्र जनरैल सिंह के साथ खेत में मेड़ डाल रहे थे। आरोप है कि इस दौरान उनके भाई कुलदीप सिंह और भतीजा गुरशान सिंह से विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर भतीजे ने फायर कर दिया। गोली प्रेम सिंह की दाहिनी पसली के पास लगी, जिससे वह मौके पर ही गिर पड़े।
विज्ञापन

घटना के बाद आरोपी फरार हो गए। परिजन उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया, लेकिन बाद में उन्हें रुद्रपुर के एक अस्पताल ले जाया गया।
दूसरे पक्ष के कुलदीप सिंह ने भी कोतवाली पहुंचकर प्रेम सिंह और उनके पुत्र पर कृपाण से जानलेवा हमला करने का आरोप लगाया है। सूचना पर कोतवाली प्रभारी जीत सिंह और सीओ हर्षिता सिंह मौके पर पहुंचे और जांच की।
सीओ हर्षिता सिंह ने बताया कि घायल के पुत्र जनरैल सिंह की तहरीर पर कुलदीप सिंह और गुरशान सिंह के खिलाफ जानलेवा हमले की प्राथमिकी दर्ज की गई है। दूसरे पक्ष की मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें