फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: पड़ोसियों पर यूकेलिप्टस के 300 पेड़ जलाने का आरोप, प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। कोतवाली के गांव चंदेला में खेत में लगी गेहूं की फसल काटने के बाद पराली जलाने के दौरान यूकेलिप्टस के 300 हरे-भरे पेड़ जल गए। किसान ने पड़ोसियों पर जानबूझकर आग लगाकर पेड़ जलाने व विरोध करने पर गाली-गलौच कर मारपीट करने की प्राथमिकी दर्ज कराई है।
विज्ञापन

ग्राम चंदेला निवासी महेंद्र सिंह ने कोतवाली में दर्ज कराई प्राथमिकी में कहा है कि उनके खेत के साथ इंद्र सिंह का खेत है। इंद्र सिंह ने अपना खेत धर्मेंद्र व जितेंद्र निवासी चंदेला को खेती के लिए ठेके पर दे रखा है। आरोप है कि 28 मई को दोनों भाइयों ने गेहूं की फसल काटने के बाद अपने खेत में पिराल जलाया। इसी दौरान आग उनके खेत तक पहुंच गई और खेत में लगे यूकेलिप्टस के तीन सौ हरे-भरे पेड़ जल गए। जिससे उन्हें करीब तीन लाख रुपये का नुकसान हुआ।
पीड़ित का कहना है कि जब उन्होंने इसकी शिकायत दोनों भाइयों व उनके पिता रामआसरे से की तो तीनों ने उनके साथ गाली-गलौज की, हाथापाई कर जान से मारने की धमकी दी। सीओ हर्षिता सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है, तहकीकात की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें