फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: जिले के दस हजार से अधिक शिक्षकों को मिलेगा मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का लाभ

Thu, 09 Jul 2026 01:59 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। प्रदेश सरकार की ओर से शिक्षकों को बेहतर स्वास्थ्य सुरक्षा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का शुभारंभ बुधवार को किया गया। इस योजना से माध्यमिक और बेसिक शिक्षा विभाग के 10 हजार से अधिक शिक्षकों को लाभ मिलेगा। वाराणसी के ट्रेड फैसिलिटेशन सेंटर में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम का सजीव प्रसारण विकास भवन सभागार में देखा गया। इस दौरान शिक्षकों को प्रतीकात्मक प्रमाणपत्र भी वितरित किए गए।
विज्ञापन

विकास भवन में आयोजित समारोह में कृषि राज्य मंत्री बलदेव सिंह औलख, मिलक विधायक राजबाला, डीएम अजय कुमार द्विवेदी तथा सीडीओ गुलाब चंद्र ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित किया। सजीव प्रसारण के बाद कृषि राज्य मंत्री बलदेव सिंह औलख ने कहा कि प्रदेश सरकार शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के साथ-साथ शिक्षकों के कल्याण और सामाजिक सुरक्षा को भी प्राथमिकता दे रही है।
मिलक विधायक राजबाला ने कहा कि योजना से शिक्षकों और उनके परिवारों को गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध स्वास्थ्य सेवाएं मिलेंगी। डीएम ने अधिकारियों को सभी पात्र शिक्षकों को समयबद्ध तरीके से योजना का लाभ दिलाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

बीएसए कल्पना देवी ने बताया कि जिले में बेसिक शिक्षा विभाग के 10,664 तथा माध्यमिक शिक्षा विभाग के 241 शिक्षक इस योजना से लाभान्वित होंगे।
000
इनको दिया गया प्रतीकात्मक प्रमाणपत्र
अब्दुल बशीर खां, अनुजेंद्र सिंह चौहान, शुऐब अहमद अंसारी, राकेश कुमार, अर्जुन कुमार कश्यप, मनीष कुमार, जितेंद्र कुमार, दिनेश कुमार, आनंद प्रकाश गुप्ता, विपिन यादव, पंकज कुमार, चिरंजीव कुमार, रितेश कुमार, अमित कुमार, फाजिल अली सिद्दीकी, राजीव कुमार, अनिल कुमार, कुशल राणा, अशोक कुमार सहित अन्य शिक्षकों को प्रतीकात्मक प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए।
000
1.23 लाख अभिभावकों के खाते में यूनिफॉर्म की राशि पहुंची
रामपुर। बीएसए कल्पना देवी ने बताया कि जिले के 1,23,779 छात्र-छात्राओं के खातों में डीबीटी के माध्यम से यूनिफॉर्म, जूते, मोजे, स्वेटर, स्कूल बैग और स्टेशनरी के लिए प्रति छात्र 1,200 रुपये की धनराशि भेजी गई है। उन्होंने अभिभावकों से बच्चों के लिए यूनिफॉर्म खरीदकर उन्हें यूनिफॉर्म में स्कूल भेजने की अपील की। संवाद
0000
कैशलेस चिकित्सा योजना से शिक्षकों में खुशी का माहौल है। मुख्यमंत्री ने कैशलेस चिकित्सा कार्ड देकर शिक्षक, शिक्षामित्र, अनुदेशक, अनुचर और रसोइयों को सम्मानित किया। हर जनपद और तहसील स्तर पर भी इन सभी को सम्मानित किया गया। मुख्यमंत्री कैशलेस चिकित्सा योजना के तहत एक परिवार को पांच लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज मिलेगा। -डॉ. राजवीर सिंह, जिला अध्यक्ष, उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ
0000
शिक्षकों एवं कार्मिकों की लंबे समय से चली आ रही मांग को पूरा करते हुए उत्तर प्रदेश सरकार ने शिक्षकों, शिक्षामित्रों, रसोइयों समेत अन्य कार्मिकों को पांच लाख रुपये तक की पारिवारिक कैशलेस चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई है। यह योजना कार्मिकों के लिए मील का पत्थर साबित होगी। महंगाई के दौर में इससे परिवारों को बड़ी राहत मिलेगी। एसबीआई सैलरी खाता धारकों को एक करोड़ रुपये का बीमा कवर भी दिया जाएगा। दोनों योजनाओं के लिए सरकार का हार्दिक आभार। -चरन सिंह, शिक्षक नेता
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें