फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नीलम बनीं तीज क्वीन 

Tue, 09 Aug 2016 12:27 AM IST
अमर उजाला/ ब्यूरोरामपुर
विज्ञापन
इनरव्हील क्लब के तीजोत्सव में नीलम को ताज पहनातीं अतिथि।
विज्ञापन

विज्ञापन
 शहर के महिला संगठनों ने हरियाली तीज उत्सव मनाते हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इनरव्हील क्लब के तीज उत्सव में नीलम और फैशन आर्ट के कार्यक्रम में रेनू के सिर तीज क्वीन का ताज सजाया गया। 

इनरव्हील क्लब की ओर से आयोजित रंगारंग कार्यक्रम में नीलम सिंघल को तीज क्वीन बनाया गया। इसके अलावा डांस, सरप्राइज और झांझर जैसे कार्यक्रम हुए। रश्मि रस्तोगी, चारू जिंदल, रेखा रस्तोगी, प्रतिभा अग्रवाल, सरिता सिंघल, आशा सहाय, सुषमा गुप्ता, सुमन जैली, रजनी बंसल, सीमा जैन आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन


वहीं एडीज फैशन आर्ट के कार्यक्रम में आकांक्षा राज, शालिनी रवि सक्सेना, सुष्मिता आदित्य, मंजरी गुप्ता को तीज उत्सव का जज बनाया गया। कार्यक्रम में रेनू को तीज क्वीन चुना गया। तनिष्का ने डांस और शिखा ने गायन में बाजी मारी। रिदा ने सुंदर गजल प्रस्तुत की। कंगना शर्मा, जीतू, सुषमा अरोरा, अर्पिता रुचि आदि ने भी बाजी मारी।
विज्ञापन


इस दौरान स्वाति गुप्ता, ममता अग्रवाल, कविता, छाया शर्मा, सतनाम चावला, आशा कुमरा, मीनू जौहरी आदि मौजूद रहे। सिविल लाइंस कृष्णा कालोनी में आयोजित तीज उत्सव में डांस और गीत प्रतियोगिताएं हुईं जिसमें सुलेखा, रेनू सक्सेना, ममता श्रीवास्तव, रश्मि रानी, सुनीता, रचना, रागिनी, मीना आदि ने कार्यक्रम में हिस्सा लिया। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें