फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवाब की संपत्ति में हिस्सेदारी मांगने के मामले में सुनवाई अब 19 अक्तूबर को

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। नवाब की संपत्ति में हिस्सेदारी बताते हुए पांच लोगों ने सिविल जज (वरिष्ठ खंड) की अदालत में अपना दावा पेश किया गया है। इस मामले की शुक्रवार को सुनवाई थी। कोर्ट में पूर्व सांसद बेगम नूरबानो की ओर से उनके अधिवक्ता पेश हुए, जिन्होंने कोर्ट से समय की मांग की। इसपर अदालत ने सुनवाई के लिए 19 अक्तूबर की तारीख निर्धारित की है।
विज्ञापन

रामपुर के आखिरी नवाब रजा अली खां की संपत्ति के बंटवारे की प्रक्रिया सुप्रीम कोर्ट के आदेश के मुताबिक चल रही है। सुप्रीम कोर्ट ने शरीयत कानून के मुताबिक संपत्ति बंटवारा करने का आदेश दिया है। इस बंटवारे में 16 हिस्सेदार हैं। अब पांच और लोग भी वारिसान बताकर हिस्सा मांग रहे हैं। इन पांच लोगों ने सिविल जज (वरिष्ठ खंड) अदालत में वाद दायर किया है। कोर्ट ने इस मामले में अपना पक्ष रखने के लिए पूर्व मंत्री नवाब काजिम अली खां उर्फ नवेद मियां और पूर्व सांसद बेगम नूरबानो समेत 19 लोगों को समन जारी किए थे। जिन्हें समन जारी किए गए हैं, उनमें से कई लोग विदेश में रहते हैं। शुक्रवार को इस मामले में सुनवाई थी। कोर्ट में पूर्व सांसद बेगम नूरबानो की ओर से उनके अधिवक्ता पेश हुए और उन्होंने कोर्ट से वक्त मांगा। कोर्ट में अब इस मामले की सुनवाई 19 अक्तूबर को होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें