रामपुर। रूहेलखंड विश्वविद्यालय की ओर से आयोजित स्नातक अंतिम वर्ष की परीक्षा में शुक्रवार को 14 विद्यार्थी गैर हाजिर रहे।
कोरोना वायरस के संक्रमण के बाद सरकार की ओर से स्नातक एवं स्नातकोत्तर अंतिम वर्ष की परीक्षा कराने के निर्देश दिए गए थे, जिसके बाद शेष परीक्षा शुरू हो गईं। शुक्रवार को राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में कोविड-19 के नियमों का पालन करते हुए छात्राओं को प्रवेश दिया गया। इस दौरान दोनों महाविद्यालयों में तीनों पालियों में 136 छात्राएं पंजीकृत थीं, जिसमें 122 छात्राओं ने परीक्षा दी, जबकि 14 छात्राएं अनुपस्थित रहीं। प्राचार्य डॉ. अतुल कुमार ने बताया कि परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गई।