फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवेद मियां सबसे अमीर, तो जुबैर सबसे कम संपत्ति वाले प्रत्याशी

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। कांग्रेस से शहर विधानसभा सीट से प्रत्याशी नवाब काजिम अली खां उर्फ नवेद मियां रामपुर की पांचों विधानसभा सीट के प्रत्याशियों में सबसे अमीर प्रत्याशी हैं। वहीं, चमरौआ सीट से जागरूक जनता पार्टी के उम्मीदवार जुबैर सबसे कम संपत्ति वाले प्रत्याशी हैं। चुनाव आयोग को दिए हलफनामे में यह खुलासा हुआ है। इसके अलावा सपा सांसद आजम खां करीब डेढ़ करोड़ रुपये चल संपत्ति के मालिक हैं।
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव के लिए मैदान में उतरे प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र के साथ चुनाव आयोग को दिए हलफनामे में अपनी संपत्ति का उल्लेख किया है। इसके हिसाब से कांग्रेस से शहर विधानसभा क्षेत्र प्रत्याशी नवाब काजिम अली खां उर्फ नवेद मियां जिले के सबसे अमीर प्रत्याशी हैं। उनके पास 40.75 लाख रुपये के जेवर हैं, जबकि 33.44 लाख रुपये की कीमत की फारच्यूनर कार है। नवेद मियां की अचल संपत्ति करीब 294.60 करोड़ रुपये है, जिसमें लक्खी बाग, नवाब रेलवे स्टेशन, बेनजीर बाग आदि शामिल हैं। वहीं, चमरौआ सीट से जागरूक जनता पार्टी के प्रत्याशी जुबैर सबसे कम संपत्ति वाले प्रत्याशी हैं। उनके पास न तो मकान और न ही जमीन है। संपत्ति में सिर्फ 50 हजार रुपये नकद, पांच हजार रुपये उनके बैंक खाते में और 27 हजार रुपये की बाइक है।
सपा सांसद आजम खां करीब डेढ़ करोड़ रुपये की चल संपत्ति के मालिक हैं। उनके बैंक खातों में भी लाखों रुपये जमा हैं। स्वार विधानसभा क्षेत्र से ही सपा प्रत्याशी व आजम खां के पुत्र अब्दुल्ला आजम करीब 28 लाख रुपये की चल-अचल संपत्ति के मालिक हैं। स्वार विधानसभा क्षेत्र से ही अपना दल (एस) के प्रत्याशी नवाब खानदान के हैदर अली खां उर्फ हमजा मियां भले ही नवाब परिवार से ताल्लुक रखते हैं, लेकिन उनके पास करीब साढ़े सात लाख रुपये की संपत्ति ही है। इसके अलावा कांग्रेस प्रत्याशी रामरक्षपाल सिंह उर्फ राजा ठाकुर के पास करीब एक करोड़ 88 लाख रुपये की संपत्ति, बसपा प्रत्याशी शंकर लाल सैनी करीब 20 लाख रुपये की संपत्ति के मालिक हैं। रामपुर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी आकाश सक्सेना की संपत्ति करीब तीन करोड़ रुपये है। बिलासपुर सीट से भाजपा प्रत्याशी बलदेव सिंह औलख करीब पौने दो करोड़ रुपये की चल-अचल संपत्ति के मालिक हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें