फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नैनीताल हाईवे रहा चार घंटे जाम

Thu, 09 Feb 2017 01:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो बिलासपुर./रामपुर
विज्ञापन
बिलासपुर में बुधवार को नैनीताल हाईवे पर जाम में फंसे वाहन। अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
नैनीताल हाईवे पर गन्ने से भरी ट्रैक्टर ट्राली खराब होने से वाहन चार घंटे से अधिक समय तक जाम में फंसे रहे। पुलिस ने मशक्कत के बाद जाम को खुलवाया। 

नैनीताल हाईवे पर बुधवार की दोपहर करीब 12 बजे गन्ने से भरी एक ट्रैक्टर ट्राली नगर से रुद्रबिलास चीनी मिल जा रही थी। अचानक नैनीताल हाईवे स्थित अहरो तिराहे के पास ट्रैक्टर खराब हो गया। ट्रैक्टर खराब होते ही हाईवे पर वाहनों के बढ़ते दबाव ने जाम की स्थिति पैदा कर दी। धीरे-धीरे हालत यह होने लगी कि हाईवे पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लगनी शुरूहो र्गइं।
विज्ञापन


रुद्रपुर व रामपुर की ओर हाईवे पर करीब दो किलोमीटर जाम लग गया। जाम का आलम यह हो गया कि यात्री बेहद परेशान हो गए। जाम की खास वजह नगर में फैला अतिक्रमण व साप्ताहिक बाजार के अलावा नगर में हुई भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की जनसभा में वाहनों से आई भीड़ भी रही। हालांकि, पुलिस दिन भर जाम को खुलवाने मेें लगी रही। फिर भी वाहन रेंग- रेंग कर गुजरे। 
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें