फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एजीएम पर हमले में दो अज्ञात बाइक सवारों पर एफआईआर

Fri, 23 Dec 2016 01:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/  स्वार/रामपुर 
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

त्रिवेणी चीनी मिल मिलक नरायनपुर के एजीएम पर हमला करने के मामले में पुलिस ने मिल कर्मचारी की गई तहरीर पर बाइक सवार दो अज्ञात युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। घटना के बाद से पुलिस प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है। 

बुधवार की देर रात त्रिवेणी चीनी मिलक नरायनपुर के सहायक प्रशासन अधिकारी राजवीर सिंह ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराई है। इसमेें बताया कि त्रिवेणी चीनी मिल के उप महाप्रबंधक एचआर आमेज सिंह जोकि 21 दिसंबर को लगभग 11 बजे स्वार  बिलासपुर मार्ग पर जा रहे थे। मीरापुर मोड़ पिरानी के बाग के पास बाइक सवार दो बदमाशों ने ओवरटेक कर उनके वाहन को रोक लिया था।
विज्ञापन


अमेज सिंह ने जैसे ही वाहन की खिड़की खोली तो बाइक पर पीछे बैठे युवक ने फायर झोंक दिया और मौके से भाग गए थे। गोली पैर में लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए मुरादाबाद के साईं हास्पिटल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने बाइक सवार दो अज्ञात युवकों के खिलाफ जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज की। उधर, पुलिस ने गुरुवार को घटना स्थल पर पहुंचकर तथ्य जुटाए। मामले की जांच कर रहे वरिष्ठ उपनिरीक्षक लक्ष्मी शंकर ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। शीघ्र ही हमलावरों को गिरफ्तार किया जाएगा। 
विज्ञापन


हमले की जांच को क्राइम ब्रांच भी लगी ःस्वार। चीनी मिल के उप महाप्रबंधक अमेज सिंह पर हमले के बाद गुरुवार को क्राइम ब्रांच की टीम कोतवाली पहुंची और विवेचनाधिकारी लक्ष्मी शंकर से घटना के बारे में विस्तार से जानकारी ली। इसके बाद घटना स्थल पर पहुंच कर जायजा लिया। टीम ने मौके पर पहुंच कर सर्च किया कि घटनास्थल के वक्त पीड़ित इस क्षेत्र में मौजूद थे या नहीं। टीम ने कोई जानकारी देने से इंकार कर दिया। इसके बाद टीम तहसील टांडा स्थित त्रिवेणी चीनी मि
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें