फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अस्पताल का नाम शासन ने फिर बदला !

Sat, 04 Mar 2017 12:54 AM IST
अखिलेश शर्मा/ रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

क्या जिला अस्पताल का नाम एक बार फिर बदल गया? जो मरीज जिला अस्पताल में ओपीडी का पर्चा कटवा रहा है उस पर्चे पर जिला अस्पताल रामपुर लिखा है। एक मार्च से यह पर्चा बदला हुआ है। इससे पहले हकीम अजमल खां जिला अस्पताल के नाम का ही पर्चा कटता चला आ रहा था।

जिला अस्पताल सपा सरकार आने पर नाम बदले जाने और बसपा सरकार आने पर नाम हटवाए जाने फिर सपा सरकार में हकीम अजमल खां जिला अस्पताल लिखे जाने के बाद चर्चा में रह चुका है। लेकिन पिछले तीन दिन से बदले हुए पर्चे के बाद एक बार फिर चर्चा-ए-आम हो गई है।
विज्ञापन



बता दें कैबिनेट मंत्री मोहम्मद आजम खां ने वर्ष 2005 में जिला अस्पताल का नाम हकीम अजमल खां के नाम पर कराया था। लेकिन 2007 में बसपा सरकार बनने पर हकीम अजमल खां का नाम हटाकर फिर से जिला अस्पताल रामपुर कर दिया गया था। लेकिन 2012 में पूर्ण बहुमत की बनी सपा सरकार के आते ही कैबिनेट मंत्री आजम खां ने फिर सबसे पहले जिला अस्पताल के नाम के आगे हकीम अजमल खां जिला संयुक्त चिकित्सालय कराया।
विज्ञापन


आजम खां के सपा सरकार के कार्यकाल में जिला अस्पताल की आलीशान इमारत बनाई गई थी। लेकिन अभी विधान सभा चुनाव होकर चुके हैं, परिणाम भी नहीं आए हैं, लेकिन शासन स्तर से जिला अस्पताल के नाम के आगे से हकीम अजमल खां का नाम हटाकर ओपीडी के पर्चे छपवाकर भेजे हैं। इसके साथ ही बेड टिकट और अन्य स्टेशनरी में भी कहीं भी हकीम अजमल खां का नाम नहीं लिखा है। एक मार्च से नई स्टेशनरी उपयोग में लाई जा रही है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें