फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक माह में गड्ढा मुक्त होगा नैनीताल हाईवे

Sun, 11 Oct 2015 11:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल हाईवे (एनएच-87) की दुर्दशा को लेकर केंद्रीय अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने निर्देश दिया कि एक माह के अंदर ये सड़क दुरुस्त हो जानी चाहिए। रामपुर से लेकर रुद्रपुर तक सड़क पर कही भी गड्ढा नहीं दिखना चाहिए। सड़क की मरम्मत के लिए एक सप्ताह के अंदर टेंडर की प्रक्रिया पूरी कर ली जाए।
विज्ञापन



एनएच-87 पर रामपुर से रुद्रपुर तक गड्ढे ही गड्ढे होने पर रविवार को नकवी ने अपने आवास पर एनएच के अधिकारियों को बुला लिया। अधिकारियों को निर्देश दिया कि वो जल्द से जल्द इसकी मरम्मत कराएं, ताकि लोगों की परेशानी दूर हो सके। नकवी ने फोन पर केंद्रीय भूतल परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से बात की।


गौरतलब है कि एनएच-87 की स्थिति रामपुर से रुद्रपुर तक बहुत खराब है। इसको लेकर कई बार आवाज उठाई जा चुकी है, लेकिन स्थिति ज्यों की त्यों बनी हुई है। 40 किलोमीटर की इस दूरी में हाईवे का कई-कई मीटर का हिस्सा पूरी तरह से गायब हो चुका है। बारिश होने की स्थिति में हाईवे पर पानी भर जाता है।
विज्ञापन



आए दिन दुर्घटनाएं होती हैं। कई लोगों की जान भी चली गई है। इसके बाद भी हाईवे की मरम्मत का कार्य अधर में लटका हुआ है। नकवी भी एनएच-87 की मरम्मत को लेकर कई बार आवाज उठा चुके हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें