नैनीताल हाईवे पर शनिवार को गन्ने से भरी एक ट्रैक्टर-ट्राली खराब होने से वाहन चार घंटे से अधिक जाम में फंसे रहे। पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद जाम को खुलवाया। जिसकी वजह से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
नैनीताल हाईवे पर शनिवार की दोपहर करीब 12 बजे गन्ने से भरी एक ट्रैक्टर ट्राली नगर से रुद्रबिलास चीनी मिल जा रही थी। अचानक नैनीताल हाईवे स्थित अहरो तिराहे के पास ट्रैक्टर खराब हो गई। ट्रैक्टर खराब होते ही हाईवे पर वाहनों के बढ़ते दबाव ने जाम की स्थिति पैदा कर दी। धीरे- धीरे हालत यह होने लगी कि हाईवे पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लगनी शुरूहो र्गइं।
रुद्रपुर व रामपुर की ओर हाईवे पर करीब दो किलोमीटर जाम लग गया। इससे लोगों को परेशानी हुई। हालांकि, पुलिस दिनभर जाम को खुलवाने मेें लगी रही। फिर भी वाहन रेंग- रेंग कर गुजरे। जाम में फंसे लोगों का बुरा हाल रहा। पुलिस ने किसी तरह जाम को शाम चार बजे तक खुलवाया। जाम लगने की खास वजह नगर में हाईवे किनारे लगने वाली साप्ताहिक पैठ व हाईवे किनारे फैला अतिक्रमण भी रहा। जाम में फंसे लोगों ने पुलिस प्रशासन व अतिक्रमणकारियों को कोसा।