फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला अस्पताल का भ्रमण कर लिया तैयारियों का जायजा

विज्ञापन
विज्ञापन
सैदनगर/स्वार (रामपुर)। जिले के नोडल अधिकारी वेंक्टेश्वर लू ने जिला अस्पताल का भ्रमण कर कोरोना संक्रमण से बचाव को लेकर तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने सभी को कोविड-19 के प्रोटोकॉल का पालन करने की अपील की।
विज्ञापन

गुरुवार को नोडल अधिकारी जिला अस्पताल पहुंचे। उन्होंने कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए चल रही तैयारियों पर अफसरों से बात की। साथ ही मरीजों को कोरोना से बचाव के लिए मास्क, सैनिटाइजर आदि का प्रयोग करने की अपील की। स्वार के भोट बक्काल में नोडल अधिकारी वेंकटेश्वर लू ने स्वास्थ्य विभाग को 20 जनवरी तक शत-प्रतिशत कोविड करने का निर्देश दिया। उन्होंने लोगों से कोरोना गाइड लाइन का पालन करने को कहा। उन्होंने कहा जिले में कोरोना की तीसरी लहर आ चुकी है। मुख्य विकास अधिकारी गजल भारद्वाज ने लोगों से कोरोना के प्रति जागरूक होने को कहा। इस दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर सतपाल सिंह ने कोरोना संक्रमण की रोकथाम को सुझाव दिए। इस मौके पर एसडीएम स्वार, एवं सदर में भी अपने विचार रखे। समीक्षा कार्यक्रम में स्वार सीएचसी चिकित्साधीक्षक डॉ. इंदुकांत वर्मा, पंचायत अधिकारी सौरव सैनी और अजीमनगर थाना प्रभारी निरीक्षक पुष्कर गंगवार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें