फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा में जा सकते हैं 'नवाब'!

Wed, 15 Mar 2017 12:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर
विज्ञापन
रामपुर में होली पर्व पर बीजेपी द्वारा आयोजित होली मिलन समारोह में मौजूद बेगम नूरबानो और उनके बेटे नवाब नवेद मियां
विज्ञापन

विज्ञापन
रामपुर रियासत के वारिस नवाब काजिम अली खां उर्फ नवेद मियां विधान सभा  चुनाव में अपनी हार के बाद बदले-बदले नजर आ रहे हैं। उन्होंने अपने आवास पर  बातचीत के दौरान एकाएक प्रदेश में बहुमत से अधिक सीटें लेकर आई भाजपा की  तारीफ की और कहा कि अगले दस साल तक भाजपा का अब प्रदेश पर कब्जा हो गया। माना जा रहा है कि नवाब अब भाजपा का दामन थाम सकते हैं।  उन्होंने अपने धुर विरोधी कैबिनेट मंत्री आजम खां के कारनामों के विरुद्ध संघर्ष जारी रखने की बात कही और यह भी कहा कि हम चुनाव हारे हैं हिम्मत नहीं हारे हैं। 

नवेद मियां ने मंगलवार को अपने आवास पर पत्रकारों से कहा अब भाजपा देश-प्रदेश में मजबूती के साथ आ गई है। अब दस साल तक इसे कोई नहीं हिला सकता। नवेद मियां ने कहा कि उन्होंने चुनाव हारा है,  हिम्मत नहीं हारी है। आने वाली सरकार आजम खां को सबक सिखा देगी। जितना  परेशान इन्होंने सपा सरकार में लोगों किया, इससे ज्यादा अब आजम भाजपा सरकार  में परेशान हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


नवेद मियां ने यह भी कहा मेरे लिए सभी विकल्प खुले हैं, एक दरवाजा बंद होता है तो सत्तर दरवाजे खुले होते हैं। उन्होंने अपने खिलाफ स्वार से चुनाव जीते अब्दुल्ला की उम्र पर भी सवाल उठाए और कहा कि इस पर भी उनकी निगाह है। इसके अलावा आजम खां ने सपा सरकार के रहते पांच साल में जो कारनामे किए हैं उनके खिलाफ वह संघर्ष करेंगे। नवेद ने कहा कि उन्होंने चुनाव हारा है हिम्मत नहीं हारी है। नवेद मियां के इस तरह के बयानों से उनके भाजपा में जाने का अनुमान भी लगाया जा रहा है। माना जा रहा है कि धुर विरोधी आजम खां को सबक सिखाने के लिए नवेद भाजपा का दामन भी थाम सकते हैं।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें