फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आचार संहिता के उल्लंघन में फंसे मुतीउर्रहमान खां बब्लू

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। जिला पंचायत सदस्य पद के लिए वार्ड 15 से चुनाव मैदान में उतरे कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी मुतीउर्रहमान खां उर्फ बब्लू आचार संहिता के उल्लंघन के फंस गए हैं। अजीमनगर थाना की पुलिस ने बब्लू सहित दस लोगों के खिलाफ नामजद और 40-50 अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। वहीं, मेहरबान अली के खिलाफ टांडा पुलिस ने सोमवार की देर रात बब्लू का चुनाव प्रचार करने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

मुतीउर्रहमान खां बब्लू जिला पंचायत सदस्य के लिए वार्ड 15 से कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी हैं। सोमवार की देर रात्रि में टांडा क्षेत्र में बिलासपुर थाना क्षेत्र के मोबीनपुर गांव निवासी मेहरबान स्कार्पियो कार से मुतीउर्रहमान खां बब्लू का चुनाव प्रचार प्रसार कर रहा था। गाड़ी पर बब्लू के फोटो भी लगे हुए थे। टांडा पुलिस ने इस मामले में आरोपी के खिलाफ आचार संहिता और कोविड नियमों के उल्लंघन के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की है। बब्लू पर आरोप है कि अजीमनगर थाना क्षेत्र के शौकतनगर गांव में अपने 40-50 समर्थकों के साथ लोगों को इकट्ठा कर चुनाव प्रचार कर रहे थे। इतनी अधिक भीड़ को देखकर पुलिस द्वारा आचार संहिता एवं कोविड-19 के दृष्टिगत भीड़ को हटाया जा रहा था। इसी दौरान सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल होने लगी, इसमें जिला पंचायत सदस्य के प्रत्याशी मुतीउर्रहमान बब्लू और सींगनखेड़ा ग्राम पंचायत से प्रधान पद के प्रत्याशी आसिफ अली अपने समर्थकों के साथ चल रहे हैं। इसके अलावा बीडीसी से एक अन्य प्रत्याशी ढोल नगाड़ा सहित नारेबाजी करते हुए जुलूस लेकर जाते हुए दिख रहे हैं। आरोप है कि सभी के द्वारा आदर्श आचार संहिता के नियमों तथा कोविड-19 के गाइडलाइन का उल्लंघन किया जा रहा था। इस संबंध में थाना अजीमनगर थाने में आईपीसी की धारा 188, 269, 171 एच और तीन महामारी अधिनियम के तहत मुतीउर्रहमान बब्लू समेत दस लोगों को नामजद करते हुए व 40-50 अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें