फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैफनी थाना क्षेत्र में शराब की दुकान के सेल्समैन को मारी गोली, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सैफनी/शाहबाद (रामपुर)। सैफनी थाना क्षेत्र में एक देसी शराब की दुकान के सेल्समैन को अज्ञात लोगों ने गोली मार दी। घायल को एंबुलेंस से शाहबाद सीएचसी लाया गया, जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

शाहबाद के मोहल्ला फर्राशान निवासी दीपक (35) सैफनी थाना क्षेत्र के मधुपुरी गांव में एक देसी शराब की दुकान पर सेल्समैन था। दीपक के भाई शंकर ने बताया कि मंगलवार रात करीब नौ बजे उनके मोबाइल पर किसी ग्रामीण का फोन आया और उसने सूचना दी कि उनका भाई गोली लगने से गंभीर घायल अवस्था में मधुपुरी गांव के निकट पड़ा है। सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे और एंबुलेंस के माध्यम से दीपक को सीएचसी शाहबाद लेकर पहुंचे, जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों का आरोप है कि कुछ दिन पहले मधुपुरी गांव में दीपक की शराब के रुपयों को लेकर कुछ लोगों से कहासुनी हो भी गई थी। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने बताया कि दीपक के पीठ में गोली मारी गई थी, जिससे उसकी मौत हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें