फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मजदूर की हत्या कर शव खेत में फेंका

Mon, 24 Sep 2018 11:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर
विज्ञापन
चरन सिंह का फाइल फोटो
विज्ञापन

विज्ञापन
 सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में मजदूर की हत्या के बाद उसका शव धान के खेत में मिलने के बाद सनसनी फैल गई। इस मामले की जानकारी मिलने के बाद एसपी ने घटनास्थल का मौका मुआयना करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजने की बात कही है।          

हत्या के बाद मजदूर का शव मिलने की  घटना सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के मंसूरपुर गांव की है। यहां का रहने वाला चरन सिंह (43) सरिया बांधने का काम करता था। रविवार देर   शाम को वह किसी काम से घर से बाहर गया था। उसके बाद वह वापस नही आया तो परिवार के लोगों ने उसकी तलाश की, लेकिन उसका पता नहीं चल  सका था।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुबह कुछ लोगों ने उसके शव खेत में देखकर मामले की जानकारी परिवार के लोगों को दी। सूचना मिलने के बाद एसपी सहित सभी अधिकारी मौके पर पहुंच गए। पुलिस  ने अज्ञात के खिलाफ तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें