फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोटा मौत मामला: रामपुर के नीट छात्र की मौत में हत्या का केस दर्ज, परिजनों की राजस्थान पुलिस से हुई नोकझोंक

Sat, 05 Aug 2023 07:35 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर

सार

रामपुर निवासी नीट छात्र मनजोत का शव कोटा के हॉस्टल में मिला था। उसके हाथ पीछे बंधे थे और चेहरे पर पॉलीथिन लिपटी थी। पुलिस इसे आत्महत्या जबकि परिजनों ने इसे हत्या का मामला बताया। 
 
विज्ञापन
कोटा में हत्या का केस दर्ज करवाते परिजन - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नीट की कोचिंग करने राजस्थान के कोटा गए रामपुर के मिलक निवासी छात्र मनजोत (17) की मौत के मामले में पुलिस ने हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। हालांकि, पुलिस इसे आत्महत्या बता रही है, लेकिन परिजन हत्या का आरोप लगा रहे हैं। इसे लेकर परिजनों की कोटा के विज्ञान नगर थाने में नोकझोंक भी हुई।

विज्ञापन


बाद में पुलिस ने रेजीडेंसी के मालिक व छात्र समेत छह लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली। उसके बाद परिजन बेटे का शव लेकर रामपुर के लिए चल दिए। बृहस्पतिवार को मनजोत का शव अपने ही हॉस्टल के कमरे में मिला था। उसके हाथ पीछे बंधे थे और चेहरे पर पॉलीथिन लिपटी थी।

बेटे की मौत की सूचना पर कोटा पहुंचे पिता हरजोत ने रात को ही एसपी शरद चौधरी से बात की थी, लेकिन बात नहीं बन सकी। इसके बाद उनको थाने भेजा गया और यहां भी उनकी रिपोर्ट दर्ज नहीं हो रही थी। पुलिस लगातार खुदकुशी कह रही थी, लेकिन परिजन हत्या की बात कह रहे थे।
विज्ञापन


इसको लेकर थाने में नोकझोंक भी हुई। बाद में पुलिस ने जब पोस्टमार्टम कराने के लिए कहा तो परिजन जिद पर अड गए। कहा कि रिपोर्ट दर्ज नहीं होने तक पोस्टमार्टम नहीं कराने देंगे। इसके बाद पुलिस ने बसंती रेजीडेंसी में मनजोत के कमरे के पास रहने वाले छात्र लक्ष्य खन्ना, रेजीडेंसी मालिक केएस शाह, मैनेजर उमेश कुमार, स्टाफ मुकेश शर्मा व दो अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें