फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर मजिस्ट्रेट ने किया जौहर मेडिकल कालेज का निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। नगर मजिस्ट्रेट ने जौहर मेडिकल कॉलेज में बनाए गए एल-1 कोविड हॉस्पिटल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने दवाइयों की उपलब्धता, सैनिटाइजेशन, साफ-सफाई, डॉक्टर एवं अन्य स्टाफ की उपस्थिति सहित विभिन्न व्यवस्थाओं की समीक्षा की।
विज्ञापन

कोविड एल-1 हॉस्पिटल में कोरोना संक्रमित मरीजों के साथ-साथ कोविड संक्रमण के लक्षण वाले संदिग्ध मरीजों को भी भर्ती किया गया है। नगर मजिस्ट्रेट ने कहा कि कोविड संदिग्ध मरीजों का यदि स्वास्थ्य बेहतर है तथा निर्धारित लक्षणों में से कोई लक्षण प्रतीत नहीं हो रहे हैं, तो ऐसे लोगों को उनकी सहमति के आधार पर डिस्चार्ज कर दिया जाए। साथ ही कोविड संक्रमित ऐसे मरीज जिनके स्वास्थ्य में यदि तनिक भी गिरावट आ रही है, तो उन्हें तत्काल जिला चिकित्सालय में बने एल-2 कोविड हॉस्पिटल में रेफर कर दिया जाए।
उन्होंने अधिशासी अधिकारी को निर्देशित किया कि एल-1 कोविड हॉस्पिटल में पेयजल की आपूर्ति एवं जनरेटर संचालन में तैनात कार्मिकों की अधिशासी अधिकारी स्वयं मॉनिटरिंग करें तथा यह सुनिश्चित करें कि हॉस्पिटल में निर्बाध रूप से स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता के साथ-साथ निर्बाध विद्युत आपूर्ति भी सुनिश्चित रहनी चाहिए। ऑक्सीजन सिलेंडर की पर्याप्त उपलब्धता पाई गई। साथ ही डॉक्टरों को लगातार उपलब्धता सुनिश्चित कराने के लिए निर्देशित किया। निरीक्षण के दौरान नोडल चिकित्सक सतीश के साथ-साथ अन्य स्टाफ भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें