रामपुर। भाजपा के नवनिर्वाचित सांसद घनश्याम सिंह लोधी ने बृहस्पतिवार की रात नूरमहल पहुंचकर पूर्व राज्यमंत्री नवाब काजिम अली खां उर्फ नवेद मियां से मुलाकात की।
इस दौरान नवेद मियां ने फूल माला पहनाकर सांसद का स्वागत किया। सांसद ने लोकसभा उपचुनाव में उनके सहयोग के लिए आभार जताया। गौरतलब है कि नवेद मियां ने लोकसभा उपचुनाव लड़ने के लिए नामांकन पत्र खरीदा था लेकिन, कांग्रेस के उप-चुनाव में प्रत्याशी न उतारने के फैसले के बाद उन्होंने भाजपा प्रत्याशी का समर्थन कर दिया था। नवेद मियां ने भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में जनसभाएं भी कीं। नवेद मियां ने कहा कि जनप्रतिनिधि किसी दल विशेष के नहीं बल्कि सभी के नुमाइंदे होते हैं। कहा कि पहले भी जब मिक्की मियां चुनाव जीते थे तो राजेंद्र शर्मा उन्हें मुबारकबाद देने आते थे और जब राजेंद्र शर्मा जीते तो मिक्की मियां ने उन्हें जीत की बधाई दी थी। संवाद