फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

Mon, 05 Oct 2026 01:51 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
दढ़ियाल। टांडा-बाजपुर मार्ग स्थित गांव सरकथल के पास रविवार की तड़के तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में गांव रफातपुर निवासी अर्जुन सिंह (25) की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शिनाख्त के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

उपनिरीक्षक मुनीश मिश्रा ने बताया कि गांव रफातपुर निवासी अर्जुन सिंह रविवार की तड़के बाइक से काशीपुर जा रहा था। टांडा-बाजपुर मार्ग सरकथल गांव के पास करीब 4:30 बजे उसकी बाइक में तेज रफ्तार अज्ञात वाहन चालक टक्कर मारकर भाग गया।
हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद घटनास्थल पर एकत्र राहगीरों की सूचना पर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल की। काफी देर मशक्कत के बाद शव की पहचान हो सकी, जिसके बाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ टांडा पंकज पंत ने बताया कि हादसे की जांच की जा रही है। अज्ञात वाहन और उसके चालक की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें