फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: मोटर फुंकी, 50 हजार की आबादी पर पानी का संकट

Tue, 14 Apr 2026 02:16 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। 50 हजार से ज्यादा की आबादी वाले ज्वाला नगर व उससे जुड़ी कॉलोनियों में 12 अप्रैल की रात से पानी का संकट है। मोटर फुंकने की वजह से यहां की पेयजलापूर्ति पूरी तरह लड़खड़ा गई, जिससे लोगों को गर्मी के बीच पानी के लिए परेशान होना पड़ा। सूचना के बाद पालिका की टीम ने यहां पर काम शुरू कर दिया है। पालिका का दावा है कि मरम्मत कार्य शुरू हो चुका है। जल्द ही इसे पूरा करा लिया जाएगा।
विज्ञापन

ज्वाला नगर व उससे जुड़ी करीब आधा दर्जन से ज्यादा कॉलोनियों की पानी की सप्लाई के लिए आगापुर सड़क पर ओवरहेड टैंक बनाया गया है। यहां का नलकूप राम मनोहर लोहिया पार्क में बना है। 12 अप्रैल की देर शाम लोहिया पार्क में लगी पानी की मोटर फुंक गई, जिसके बाद पूरी कॉलोनी की पानी की सप्लाई पूरी तरह लड़खड़ा गई।
सुबह के वक्त भी लोगों को पानी नहीं मिला। हालांकि एक मोटर जरूर काम कर रही थी, जिससे कुछ इलाकों में लो प्रेशर का पानी जा रहा था लेकिन वह भी कुछ ही देर चल पाया। फिलहाल क्षेत्र में पेयजल व्यवस्था लड़खड़ाने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। सूचना मिलने के बाद पालिका की एक टीम मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन

पालिका की टीम ने मरम्मत का काम शुरू कर दिया। दिन भर मरम्मत का कार्य जारी रहा लेकिन शाम तक पानी की आपूर्ति सुचारू नहीं हुई थी, जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। हालांकि पालिका के अफसरों का कहना था कि देर शाम तक पानी की सप्लाई चालू करने की कोशिश होगी।
0000

इन इलाकों में पानी की दिक्कत

ज्वाला नगर, रफत कॉलोनी, राजमाता फार्म, लेबर कॉलोनी, विष्णु विहार, साईं विहार, विकास नगर, लक्ष्मीनगर, सीआरपीएफ सड़क, शिव विहार, कृष्णा विहार।
0000

आज सुबह जब उठे तो पानी नहीं आ रहा था। पानी न आने की वजह से घरेलू काम करने में दिक्कत हुई। अचानक हुई इस खराबी की वजह से और लोगों को भी दिक्कत हुई। इसे दुरुस्त कराया जाए। -शैलजा
000

ज्वाला नगर में पानी नहीं आ रहा है। सुबह से लोगों को परेशानी हो रही है। घरेलू कामकाज निपटाने में आज दिक्कत हुई। इसको जल्द ही ठीक कराया जाना चाहिए। -प्रेमवती
000
सुबह से पानी न आने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। सुबह से ही लोगों को दिक्कत हुई। कॉलेज जाने में देरी हुई, जिससे परेशानी हुई। मोटर को जल्द दुरुस्त किया जाना चाहिए। -विदुषी
000

पानी न आने से सुबह से ही लोगों को दिक्कत हो रही है। शाम के वक्त भी पानी नहीं आया, जिससे लोगों को परेशानी हुई। पालिका को इस फुंकी हुई मोटर को दुरुस्त कराना चाहिए। -दुर्गेश नंदनी
विज्ञापन



0000

सूचना मिलने के बाद पालिका की टीम को भेजा गया है। मरम्मत कार्य शुरू कर दिया गया है। जल्द ही पानी चालू हो जाएगा। -दुर्गेश्वर त्रिपाठी, ईओ, नगर पालिका
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें