फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: मां कालरात्रि हे कल्याणी...तेरा जोड़ धरा पर कोई नहीं

Sun, 18 Oct 2026 02:42 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। नवरात्र के सातवें दिन श्रद्धालुओं ने मां कालरात्रि के पूजन के लिए मंदिरों में भीड़ उमड़ पड़ी। मंदिरों में घंटे-घड़ियाल की गूंज और माता रानी के जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना रहा। श्रद्धालुओं ने माता रानी को चुनरी, पुष्प व प्रसाद अर्पित कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। घरों में भी कलश स्थापना कर पूजा-अर्चना की गई।
विज्ञापन

शनिवार को सुबह मंदिरों में घंटे-घड़ियाल बज उठे। शहर के नर्मदेश्वर मंदिर, नव दुर्गा मंदिर, महामाया मंदिर, त्रिपुरेश्वरी शक्ति पीठ दरबार, माई का थान मंदिर, मनोकामना मंदिर, श्री हरि मंदिर, महालक्ष्मी मंदिर और ज्वाला जी शक्ति पीठ के साथ अन्य मंदिरों में सुबह से मां ब्रह्मचारिणी की आराधना शुरू हो गई थी। लगातार नौ दिन तक माता के स्वरूपों का पूजन-अर्चन किया जाएगा। सातवें दिन लोगों में उत्साह देखते ही बन रहा था। मंदिरों और घरों में पूजन-अर्चन होता रहा। इस दौरान लोगों ने अपने घरों में माता को चुनरी ओढ़ाकर आरती पाठ किया और व्रत रखकर मनोकामनाएं मांगी। देर शाम को कई महिलाओं ने आरती पाठ किया और अपना व्रत खोला, जबकि कई महिलाओं ने नौ दिन व्रत करने का संकल्प किया। देर शाम तक श्रद्धालु देवी मंदिरों में दर्शकों के लिए आते रहे और प्रसाद चढ़ाते रहे।

शक्ति दरबार में कालरात्रि देवी की पूजा-यज्ञ
रामपुर। शारदीय नवरात्र पर शक्ति दरबार में मां दुर्गा के सातवें स्वरूप देवी कालरात्रि की पूजा-अर्चना विधि-विधान से की गई। देवी का स्नान कराकर शृंगार किया गया। इसके बाद जगत कल्याण की कामना से यज्ञ आयोजित कर आहुतियां दी गईं। पुरोहित पंडित विश्वनाथ प्रसाद मिश्रा ने भक्तों के साथ पूजा-अर्चना कर सप्तशती पाठ और कवच पाठ किया। अंत में भक्तों को प्रसाद वितरित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें