फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी बोर्ड की 22 हजार से अधिक उत्तर पुस्तिकाओं का हुआ मूल्यांकन

विज्ञापन
रामपुर में गुरुवार को राजकीय मुर्तजा इंटर कालेज में मूल्यांकन करते परीक्षक।फोटो-संवाद न्यूज एज? - फोटो : RAMPUR
विज्ञापन
रामपुर। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन बुधवार को भी जारी रहा। जिले के दो मूल्यांकन केंद्रों पर 22 हजार से अधिक उत्तर पुस्तिकाएं चेक हुईं। इस दौरान 339 शिक्षक उपस्थित रहे।
विज्ञापन

इन दिनों यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन चल रहा है। जिले में दो मूल्यांकन केंद्रों पर चल रहे मूल्यांकन में गुरुवार को भी उत्तर पुस्तिकाएं चेक की गईं। राजकीय रजा इंटर कालेज में इंटरमीडिएट और राजकीय मुर्तजा इंटर कालेज में हाईस्कूल की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन हुआ। इस दौरान राजकीय मुर्तजा इंटर कालेज में 216 परीक्षकों ने 14150 कॉपियां चेक कीं। यहां अब तक 71969 कॉपियां चेक हो चुकी हैं। वहीं, राजकीय रजा इंटर कालेज में 123 परीक्षकों ने 8062 कॉपियां चेक कीं। यहां अब तक 75684 कॉपियां चेक हो चुुकी हैं। इस दौरान परीक्षकों ने फिजिकल डिस्टेंसिंग का पूरी तरह से पालन किया। जिला विद्यालय निरीक्षक विनोद कुुमार ने बताया कि मूल्यांकन शांतिपूर्ण तरीके से हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें