फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: मुरादाबाद ने 4-1 से खटीमा की टीम को हराया

Tue, 31 Mar 2026 01:54 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। क्रीड़ा भारती एवं आंबेडकर क्लब की ओर से बाबा साहब भीमराव आंबेडकर फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। इस दौरान मुरादाबाद की टीम ने 4-1 से मैच जीत लिया। मंगलवार को मेरठ और धामपुर नगीना के बीच मैच होगा।
विज्ञापन

दोपहर करीब तीन बजे से आयोजित फुटबॉल टूर्नामेंट के दूसरे दिन मुरादाबाद और शक्ति फार्म खटीमा के बीच मैच खेला गया, जिसमें दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। पहले हाॅफ में खटीमा शक्तिफार्म ने पेनाल्टी से एक गोल कर बढ़त बना ली। मुरादाबाद के अनिमेश ने एक गोल कर उसको बराबर किया।
दूसरे हाफ में मुरादाबाद के एसपी ने फिर एक गोल किया और 59 और 63 वें मिनट में मुरादाबाद के खिलाड़ी अरमान ने फिर शानदार दो गोल कर 4-1 के साथ मुरादाबाद की टीम को विजय दिलाई। निर्णायक की भूमिका में अजीत कुमार, लाइनमैन का कार्य शिवम और आदित्य ने किया।
विज्ञापन

इससे पूर्व मुख्य अतिथि नीरू मेंथाल प्राइवेट लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर अमित कपूर और विशिष्ट अतिथि भाजपा नेता भारत भूषण गुप्ता ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर शुभारंभ किया। इस मौके पर क्रीड़ा भारती के उपाध्यक्ष डॉ. अनूप कुमार सिंह, मनोज कुमार, आकिब खां, शादाब खां, अभिषेक, विकास कुमार, महेश कुमार, नीरज चौहान, राजेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें