फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार महीने की बच्ची को लेकर बंदर भागा

Mon, 20 Feb 2017 12:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो शाहबाद/ रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

जाको रखे साइयां, मार सके न कोय....। शाहबाद के मोहल्ला खटपुर में चार माह की बच्ची आयरा को बंदर उठा ले गए, जिससे उसकी मां की चीख निकल गई। शोरशराबा होने पर आसपास के लोग जुट गए और बंदरों को घेर लिया। जिस पर बंदर बच्ची को छोड़कर भाग निकले। बच्ची को हल्की-फुल्की खरोंचे आई हैं। 

 शाहबाद के मोहल्ला खटपुर में बंदरों के आतंक ने लोगों को काफी परेशान कर रखा है। आए दिन बंदर रोटी कपड़ा और अन्य सामान उठा ले जाते हैं। शाहबाद के मोहल्ला खटपुर निवासी महबूब की चार माह की बेटी आयरा शाम को चार बजे आँगन में लेटी हुई थी और मां आयशा अपना घरेलू कामकाज कर रही थी। इसी बीच कुछ बंदर हमलावर हो गए। बंदर आयरा को कपड़े सहित उठाकर ले गए। जब आयशा ने देखा तो उसकी चीख निकल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


शोर मचाने पर आसपास के लोग जुट गए और लोगों ने आनन-फानन में बंदर की घेरा बंदी की और जिस पर बंदर ने बच्ची को वहीं पर छोड़ दिया। जिससे बच्ची हल्की-फुल्की चोटें आई हैं। फिलहाल वह ठीक है। बलुपुरा, शाहाबाद, घारमपुर में बंदरों की वजह से कई लोगों की जान जा चुकी है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें