फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापता मैनेजर के खिलाफ 15 लाख के गबन की रिपोर्ट

Wed, 22 Mar 2017 01:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

 तीन दिन बीत जाने के बाद भी पेट्रोल पंप मैनेजर का कोई सुराग न लगने से परिजन परेशान है। वहीं पेट्रोल पंप संचालक सपा एमएलसी घनश्याम सिंह लौधी ने कोतवाल से मिलकर लापता हुए मैनेजर पर 15 लाख रुपये का गबन करने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। 

 गांव समोदिया स्थित समोदिया किसान सेवा केंद्र(पेट्रोल पंप) का मैनेजर शनिवार को नगर स्थित न्यू अर्बन बैंक की शाखा में डेढ़ लाख रुपये की रकम जमा करने आया था। लेकिन वापस पेट्रोल पंप नही पहुंचा। जिससे पंप कर्मचारियों में हड़कंप मच गया था। जिसपर मैनेजर के बेटे रामपुर के ज्वालानगर निवासी गौरव ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर पिता की गुमशुदगी दर्ज कराई थी लेकिन तीन दिन बीत चुके पंप मैनेजर का कोई सुराग नही लग सका।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंगलवार को लापता हुए पंप मैनेजर के परिजन कोतवाल मनोज कुमार सिंह से मिले। पेट्रोल पंप मैनेजर के लापता होने की सूचना पर पंप संचालक सपा एमएलसी घनश्याम सिंह लोधी जैसे ही पेट्रोल पंप पर पहुंचे तो उन्होंने पंप के अभिलेखों में 15 लाख रुपये से अधिक का घोटाला देखा तो उनके होश उड़ गये। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें