फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेम प्रसंग में किया निकाह, फिर मारपीट कर घर से निकालने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
मसवासी/स्वार (रामपुर)। क्षेत्र के एक गांव के युवक ने बेंगलुरु में रहते हुए युवती को अपने प्रेम जाल में फंसा कर निकाह कर लिया। चार माह बाद उसे छोड़कर फरार हो गया। तलाश करते हुए युवती युवक के गांव पहुंच गई और उसके घर पहुंचकर पूरा मामला परिजनों को बता दिया। पंचायत के बाद युवक उसे अपने घर में रखने को तैयार हो गया। आरोप है कि इसके बाद उसने युवती के साथ मारपीट शुरू कर दी और घर से निकाल दिया। पीड़ित ने पुलिस को तहरी देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

मसवासी क्षेत्र के एक गांव निवासी एक युवक कुछ वर्ष पहले बेंगलुरु गया था। वहां युवक की युवती से बातचीत का सिलसिला शुरू हो गया। युवती का दावा है कि युवक ने उससे प्रेम विवाह कर लिया। आरोप है कि लगभग चार माह बाद युवक उसे बेंगलुरू में ही छोड़कर अपने गांव आ गया, जब कई माह बाद भी उसने उसी सुध नहीं ली तो वह युवक के गांव आ गई थी। यहां युवक के परिवारों ने उसे घर में रखने से इनकार कर दिया था। इस पर उसने घर के बाहर हंगामा खड़ा कर दिया था।
जब ग्रामीणों के सामने मामला आया तो उन्होंने हस्तक्षेप किया। समझौते के तहत युवक उसके साथ बेंगलुरु वापस चला गया था। इस दौरान वह गर्भवती हो गई। इस बात की जानकारी होते ही वह बिना बताए बेंगलुरु से दोबारा अपने गांव आ गया। इसके बाद युवती युवक के साथ रहने के लिए मसवासी क्षेत्र में गांव आ गई। वह युवक के साथ रहने की जिद करने लगी। आरोप है कि युवक ने उसके साथ मारपीट की और धक्के देकर बाहर निकाल दिया। इसके बाद शनिवार को वह पुलिस के पास पहुंच गई जहां उसने तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज करने की गुहार लगाई। चौकी इंचार्ज कोमल सिंह का कहना है कि महिला की शिकायत की जांच की जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें